Automobile Sale Live Update: अक्टूबर की सेल्‍स रिपोर्ट देखकर सब हैरान! किस मेकर ने बेचे कितने वाहन?

car delivery navratri
car delivery navratri 2026
लाइव समाप्तआखिरी अपडेट: 02 Nov, 12:25 PM

Automobile Sale Live Update: नवंबर का महीना शुरू हो चुका है। अब पिछले महीने की सेल्‍स की डिटेल आ रही हैं। अक्‍टूबर 2026 के दौरान किस मेकर ने कितने व्‍हीकल्‍स की सेल की है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लाइव अपडेट्स

02 Nov, 12:25 PM

Maruti ने अक्‍टूबर में कितनी कारें बेची

मारुति सुजुकी ने अक्‍टूबर 2026 में 2.76 लाख यूनिट्स कारों की सेल की है।

02 Nov, 12:20 PM

Nissan के लिए कैसा रहा पिछला महीना

निसान इंडिया ने भी मार्केट में अक्‍टूबर 2026 के दौरान 3,600 यूनिट्स की सेल की है। घरेलू होलसेल बिक्री में सालाना आधार पर 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

02 Nov, 11:30 AM

Tata Motors PV के लिए कैसा रहा अक्‍टूबर

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्‍हीकल के लिए अक्‍टूबर का महीना अच्‍छा रहा है। मेकर ने टोटल 75,426 यूनिट्स की सेल पिछले महीने में की है।

02 Nov, 11:25 AM

Bajaj Auto का अक्‍टूबर में कैसा रहा प्रदर्शन

बजाज ऑटो ने अक्‍टूबर 2026 के दौरान पूरे इंडिया में 5,91,876 यूनिट्स की सेल की है। इसमें 2 व्‍हीलर, कमर्शियल व्‍हीकल्‍स शामिल हैं।

02 Nov, 11:20 AM

Toyota के लिए कैसा रहा अक्‍टूबर का महीना

टोयोटा इंडिया ने अक्‍टूबर 2026 के दौरान 30,360 यूनिट्स की सेल की है।

02 Nov, 11:15 AM

Royal Enfield ने अक्‍टूबर में कितनी सेल की

रॉयल एनफील्‍ड ने अक्‍टूबर 2026 के दौरान इंडियन मार्केट में 1,33,442 यूनिट्स की सेल की है।

02 Nov, 11:10 AM

हीरो मोटोकॉर्प ने अक्‍टूबर में कैसा प्रदर्शन किया

हीरो मोटोकॉर्प ने इंडियन मार्केट में अक्‍टूबर 2026 के दौरान 7,34,403 को डिस्‍पैच किया है। वाहन के मुताबिक मेकर ने 589665 यूनिट्स की सेल की है।

02 Nov, 11:08 AM

Kia India के लिए कैसा रहा अक्‍टूबर का महीना

किआ ने इंडियन मार्केट में अक्‍टूबर 2026 के दौरान 33,462 यूनिट्स की सेल की है।

02 Nov, 11:01 AM

Honda Cars के लिए कैसा रहा अक्‍टूबर 2026

होंडा कार्स इंडिया ने अक्‍टूबर 2026 में 8,082 यूनिट्स कार और एसयूवी की सेल इंडियन मार्केट में की है।

02 Nov, 10:54 AM

JSW MG मोटर्स ने कितनी सेल की

JSW MG मोटर्स ने अक्‍टूबर 2026 के दौरान 8013 यूनिट्स की सेल की है।

02 Nov, 10:49 AM

Tata Motors का कमर्शियल सेगमेंट में कैसा रहा प्रदर्शन

टाटा मोटर्स ने कमर्शियल सेगमेंट में अक्‍टूबर 2026 के दौरान 47,652 यूनिट्स की सेल की है।

02 Nov, 10:43 AM

Honda ने कितने स्‍कूटर और बाइक की सेल की

होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया ने बताया है कि उसने अक्‍टूबर 2026 में 7.34 लाख यूनिट्स की सेल की है।

02 Nov, 10:36 AM

Mahindra ने कितने बस और ट्रक की सेल की

महिंद्रा ने बताया है कि उसने अक्‍टूबर 2026 में ट्रक और बस बिज़नेस ने 2838 गाड़ियों की सेल की है।

02 Nov, 10:26 AM

Hyundai ने की सबसे ज्‍यादा मंथली सेल

हुंडई ने अक्‍टूबर 2026 के दौरान पूरे इंडिया में 82,299 यूनिट्स की सेल की है। कंपनी के मुतािबक यह अब तक की उसकी सबसे ज्‍यादा मंथली सेल है।

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।