TVS Norton: Royal Enfield का खेल खत्म करने आ रही है नई बाइक! Launch से पहले लीक हुई 450cc अर्बन मोटरसाइकिल

TVS Norton Bike
TVS Norton Bike PC- TVS Norton

TVS Norton की नई 450cc बाइक सामने आ चुकी है। मेकर ने इसमें कितना ताकतवर Engine दिया है। किस तरह के डिजाइन के साथ इसे रिवील किया गया है। कब तक इसे इंडिया में Royal Enfield की टेंशन बढ़ाने लाया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

TVS Norton ने दिखाई नई बाइक

टीवीएस के ओनरशिप वाली ब्रिटिश बाइक मेकर नॉर्टन ने बिल्‍कुल नई बाइक को रिवील कर दिया है। मेकर ने इस बाइक को 450cc सेगमेंट में ऑफर किया है। लेकिन अभी इसके नाम की अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

कितना ताकतवर Engine

मेकर ने इस बाइक को 454 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्‍विड कूल्‍ड इंजन दिया है। जो इस बाइक को 45 न्‍यूटन मीटर का पीक टॉर्क देगा। इस इंजन को इस तरह के कैलिब्रेट किया गया है, जिससे रेगुलर रोड पर भी बाइक को चलाने के रिस्‍पांस के साथ ही आराम भी मिले। बाइक का डिजइन भी काफी फ्यूचरिस्‍टिक रखा गया है।

कैसे हैं Features

टीवीएस नॉर्टन ने इस बाइक में 8 इंच TFT डिस्‍प्‍ले, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी और सिंगल सीट जैसे फीचर्स के साथ आएगी। इसके साथ ही इस बाइक को कई और फीचर्स भी दिए जाएंगे,‍ जिनकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

नई पीढ़ी के ग्राहकों तक अनुभव पहुंचाना है उद्देश्‍य

TVS Motor Company के चेयरमैन Sudarshan Venu ने कहा कि “Norton की पहचान कभी केवल इंजन क्षमता या मोटरसाइकिल की किसी विशेष श्रेणी से नहीं रही है। इसकी पहचान इसके चरित्र, डिज़ाइन, इंजीनियरिंग और राइडरों के साथ बनाए गए भावनात्मक जुड़ाव से होती है। हमारा उद्देश्य इस प्रभावशाली अनुभव को नई पीढ़ी के ग्राहकों तक पहुंचाना है, साथ ही उन सिद्धांतों के प्रति सच्चे रहना है जो आज और भविष्य में Norton को परिभाषित करते हैं।

“Manx R के माध्यम से हमने आधुनिक युग के लिए Norton की अपनी नई व्याख्या प्रस्तुत की थी, जिसमें बेहतरीन आधुनिक डिज़ाइन और विशिष्ट प्रदर्शन शामिल था। नई Norton 450 शहरी मोटरसाइकिल इसी दृष्टिकोण को एक बिल्कुल नई श्रेणी में लेकर जाती है। यह केवल उत्पाद श्रृंखला का विस्तार नहीं है, बल्कि अपने अलग व्यक्तित्व वाली ऐसी मोटरसाइकिलें तैयार करने का प्रयास है जिनमें Norton की पहचान स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

कब होगी Launch?

मेकर ने अभी यह नहीं बताया है कि इसे इंडिया में ऑफर किया जाएगा या नहीं। लेकिन उम्‍मीद है कि इस बाइक को February 2027 में होने वाले Bharat Mobility 2027 में टीवीएस की ओर से शोकेस जरूर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Norton Manx R ने जीता International Red Dot Award; जानिए कितना ताकतवर है Engine और क्या हैं Features?

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।