Harley Davidson Sprint 440: आएगी हार्ले की नई 440 सीसी बाइक, क्रूजर लुक के साथ EICMA 2026 में होगा डेब्‍यू

Harley Davidson Sprint 440 bike
Harley Davidson Sprint 440 bike PC- autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

हॉर्ले डेविडसन ने इस बाइक को भारतीय 2 व्‍हीलर मेकर हीरो मोटोकॉर्प के साथ मिलकर बनाया है।
हॉर्ले ने इस बाइक को 1961 की 1961 Sprint मोटरसाइकिल से प्रेरणा लेकर बनाया है।
इसे अमेरिका और ब्रिटेन में सबसे पहले ऑफर करने की तैयारी की जा रही है।

Harley Davidson Sprint 440 को EICMA 2026 में दिखाया जाएगा। इस बाइक को कितना ताकतवर Engine दिया है। किस तरह की खूबियों के साथ इसे ऑफर किया जाएगा। क्‍या इसे इंडिया भी लाया जाएगा? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Harley Davidson Sprint 440

हॉर्ले डेविडसन यूरोप में हो रहे EICMA 2026 में अपनी सबसे नई बाइक स्प्रिंट 440 का डेब्‍यू करने की तैयारी कर चुकी है। लो स्‍लंग स्‍टांस के साथ कॉम्‍पैक्‍ट साइज के साथ इस बाइक को UK और USA जैसे मार्केट में भी ऑफर किया जाएगा।

कितना ताकतवर Engine

मेकर ने इस बाइक को 440 सीसी का सिंगल सिलेंडर ऑयल कूल्‍ड इंजन दिया है। जो इस बाइक को 26.7 बीएचपी पावर के साथ 38 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। इस बाइक को 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स के साथ ऑफर किया जाएगा। जिसके साथ असिस्‍ट और स्लिपर क्‍लच भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह बाइक आसानी से 34 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।

कैसे हैं Features

हॉर्ले डेविडसन ने इस बाइक को 1961 में बनी हल्‍की बाइक 1961 Sprint से प्रेरणा लेकर बनाया है। जिसमें LED लाइट, 3.5 इंच का राउंड इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, 9 लीटर पेट्रोल टैंक, 147 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, 683 एमएम सीट हाइट, एबीएस के साथ ऑफर किया गया है।

कब होगी लॉन्‍च

मेकर ने बताया है कि इस बाइक को 2027 के Spring में अमेरिकन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। जिसके बाद अलग अलग कंट्रीज में इस बाइक को अलग अलग शेड्यूल पर लॉन्‍च किया जाएगा। इस बाइक को इंडियन 2 व्‍हीलर मेकर Hero Motocorp के साथ मिलकर बनाया गया है। लेकिन फिर भी इंडिया में इसे लॉन्‍च किया जाएगा या नहीं, अभी इस पर कोई भी ऑफिशियल डिटेल नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें- Harley Davidson की सबसे सस्ती बाइक आने को तैयार, प्रीमियम ब्रैंड अब आम लोगों की पहुंच में