Commercial Vehicle Sale: अक्टूबर में कमर्शियल सेगमेंट ने पकड़ी रफ्तार! Tata Motors से लेकर Mahindra तक की रही भारी डिमांड

Tata Intra EV Pickup
Tata Intra EV Pickup PC-Tata Motors Commercial

खबर की मुख्‍य बातें

अक्‍टूबर 2026 में रही कमर्शियल वााहनों की डिमांड।
पूरे महीने में 1.15 लाख से ज्‍यादा वाहनों की सेल हुई।
Top 5 में Tata, Mahindra, Ashok Leyland शामिल।

Commercial Vehicle Sale की भी डिटेल आ गई है। October 2026 में किन कंपनियों ने कितनी सेल की है। किस कंपनी की सेल सबसे ज्‍यादा रही है और किनसे ईयर ऑन ईयर बेसिस पर सबसे ज्‍यादा ग्रोथ रिकॉर्ड की है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Commercial Vehicle Sale कैसी रही

अक्‍टूबर 2026 में इंडिया में कमर्शियल व्‍हीकल सेगमेंट में सेल काफी अच्‍छी रही है। इंडिया में बीते 31 दिनों के फेस्टिव सीजन के दौरान 1.15 लाख से ज्‍यादा यूनिट्स की सेल हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर सेल में 2.29% की ग्रो‍थ दर्ज हुई है।

सबसे ज्‍यादा हुई Tata Motors की सेल

टाटा मोटर्स ने कमर्शियल सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा सेल की है। मेकर ने इस अवधि में 39914 यूनिट्स की सेल की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 11.18% की ज्‍यादा सेल की है।

दूसरे नंबर पर रही Mahindra

टाटा मोटर्स के बाद महिंद्रा ने भी मार्केट में 31500 यूनिट्स की सेल की है। हालांकि ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी सेल में 18.40% की नेगेटिव ग्रोथ दर्ज की है। पिछले साल कंपनी ने 38602 यूनिट्स की सेल की थी।

तीसरे नंबर पर रही Ashok Leyland

अशोक लीलैंड ने इस दौरान 20774 यूनिट्स की सेल की है। जबकि 2025 में यह आंकड़ा 17797 यूनिट्स का था। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने 16.73% की ग्रोथ हासिल की।

चौथे नंबर पर आई VECV

वॉल्‍वो आयशर कमर्शियल व्‍हीकल्‍स ने भी अक्‍टूबर 2026 में 9603 यूनिट्स की सेल की है। कंपनी ने 2025 के अक्‍टूबर महीने में 7935 यूनिट्स की सेल की थी। इससे कंपनी को 21.2% की पॉजिटिव ग्रोथ मिली है।

Top में रही Maruti Suzuki

मारुति सुजुकी भी इंडियन मार्केट में प्राइवेट कारों के साथ कमर्शियल सेगमेंट में कई व्‍हीकल्‍स को ऑफर करती है। कंपनी ने पिछले महीने में 5041 यूनिट्स की सेल की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी को 17.99% की नेगेटिव ग्रोथ दर्ज की है।

Rank कंपनी (Manufacturer) अक्टूबर 2026 सेल अक्टूबर 2025 सेल YoY ग्रोथ / गिरावट (%)
1 Tata Motors 39,914 यूनिट्स – +11.18%
2 Mahindra 31,500 यूनिट्स 38,602 यूनिट्स -18.40%
3 Ashok Leyland 20,774 यूनिट्स 17,797 यूनिट्स +16.73%
4 VECV (Volvo Eicher) 9,603 यूनिट्स 7,935 यूनिट्स +21.02%
5 Maruti Suzuki 5,041 यूनिट्स – -17.99%

यह भी पढ़ें- E20 Petrol: Karnataka के बाद अब Keralam में हो रही चेकिंग, पेट्रोल पंपों पर धांधली रोकने के लिए शुरू हुई बड़ी जांच