Sedan Cars: ये हैं इंडिया की सबसे पसंदीदा कारें, October 2026 में Dzire से लेकर Slavia तक किन Top 5 की हुई रिकॉर्ड बिक्री

Maruti Dzire
Maruti Dzire PC- autotechbiz.in AI

खबर की मुख्‍य बातें

October 2026 में अच्‍छी हुई Sedan Cars की सेल।
सेडान सेगमेंट को ईयरली सेल में 12.3% की ग्रोथ मिली।
फेस्टिव सीजन के दौरान इंडिया में 41773 कारों की सेल हुई।

Sedan Cars को एसयूवी के जमाने में भी पसंद किया जाता है। October 2026 में किन Top 5 सेडान कारों की सेल हुई है। किस कार की सबसे ज्‍यादा सेल हुई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Sedan Cars की कैसी रही Sale

October 2026 में इंडियन मार्केट में सेडान कारों की भी काफी डिमांड रही है। सभी कंपनियों ने मिलाकर 41773 यूनिट्स सेडान कारों की सेल की है। जो ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 12.3% ज्‍यादा है।

पहले नंबर पर आई Maruti Dzire

मारुति की डिजायर को कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। 2024 के नवंबर में इसकी मौजूदा जेनरेशन को ऑफर किया गया था। तभी से यह कार सेडान सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती है। October 2026 में इसकी 20649 यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि 2025 में यह संख्‍या 20791 यूनिट्स की थी।

दूसरे नंबर पर आई Hyundai Aura

हुंडई की ओर से ऑरा को भी इंडियन मार्केट में सेडान कार सेगमेंट में डिजायर के मुकाबले में ऑफर किया जाता है। इस सेडान कार की पिछले महीने में 7349 यूनिट्स की सेल हुई है। जबकि 2025 में 5815 यूनिट्स की सेल अक्‍टूबर महीने में हुई थी।

तीसरे नंबर पर रही Tata Aeris

टाटा मोटर्स भी कॉम्‍पैक्‍ट सेडउान कार के तौर पर एरिज को ऑफर कर रही है। इस कार को Tata Tigor की जगह लेकर आया गया है। जिसे कुछ टाइम पहले ही इंडियन मार्केट में ऑफर किया गया है। इस कार की अक्‍टूबर महीने में 4005 यूनिट्स की सेल हो चुकी है।

चौथे नंबर पर आई Honda Amaze

होंडा भी इसी सेगमेंट में अमेज को ऑफर करती है। मेकर ने इस सेडान कार की October 2026 में 3337 यूनिट्स की सेल की है। जबकि पिछले साल अक्‍टूबर में यह संख्‍या 3630 यूनिट्स रही थी।

Top 5 में आई Skoda Slavia

स्‍कोडा की स्‍लाविया को मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कुछ टाइम पहले ही इस कार के फेसलिफ्ट को लॉन्‍च किया गया है। जिसके बाद इसकी डिमांड में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने अक्‍टूबर 2026 में इसकी 2638 यूनिट्स की सेल की है। जबकि अक्‍टूबर 2025 में यह संख्‍या 1648 यूनिट्स तक थी। मिड लाइफ अपडेट के साथ ही इसकी सेल में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 60.1% की ग्रोथ मिली है।

Rank सेडान कार (Sedan Model) अक्टूबर 2026 सेल अक्टूबर 2025 सेल मुख्य विवरण (Details)
1 Maruti Dzire 20,649 यूनिट्स 20,791 यूनिट्स कॉम्पैक्ट सेडान (सेगमेंट लीडर)
2 Hyundai Aura 7,349 यूनिट्स 5,815 यूनिट्स कॉम्पैक्ट सेडान
3 Tata Aeris 4,005 यूनिट्स – Tigor की जगह लॉन्च हुई नई कॉम्पैक्ट सेडान
4 Honda Amaze 3,337 यूनिट्स 3,630 यूनिट्स कॉम्पैक्ट सेडान
5 Skoda Slavia 2,638 यूनिट्स 1,648 यूनिट्स मिड-साइज़ सेडान (फेसलिफ्ट के बाद +60.1% YoY ग्रोथ)

यह भी पढ़ें- Volkswagen Virtus Facelift: City और Verna का खेल खत्‍म करने को मिलेंगे ये 5 बड़े अपडेट, कब हो रही Launch?