Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्‍या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?

Ducati Desmo450 MX Factory
Ducati Desmo450 MX Factory PC- Ducati India

खबर की मुख्‍य बातें

Ducati ने लॉन्‍च की 2 नई ऑफ रोड बाइक्‍स।
450 सीसी इंजन के साथ लॉन्‍च की गई बाइक।
18.55 लाख से 21.26 लाख रुपये है प्राइज।

Ducati Desmo450 MX Factory के साथ Desmo450 EDX को इंडिया में Launch किया गया है। इनमें कैसी खूबियां दी हैं। कितना ताकतवर Engine इन बाइक्‍स में मिलता है। इनकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Ducati Desmo450 MX Factory (1)
Ducati Desmo450 MX Factory (1)
PC- Ducati India

Ducati Desmo450 MX Factory हुई Launch

इंडिया में डुकाटी लगातार अपने पोर्टफोलियो को अपडेट और बड़ा बना रही है। इसी कड़ी में मेकर ने 2 Off Road बाइक्‍स के तौर पर Desmo450 MX Factory और Desmo 450 EDX को लॉन्‍च कर दिया है।

कितना ताकतवर Engine

डुकाटी ने डेस्‍मो 450 एमएक्‍स फैक्‍ट्री बाइक को 450 सीसी के सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ ऑफर किया है। इस इंजन से बाइक को 63.5 हॉर्स पवर के साथ 53.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। बाइक में टाइटेनियम का अक्रापोविक फुल एग्‍जॉस्‍ट दिया गया है। जिसके साथ 7.2 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है।

दूसरी बाइक के तौर पर लॉन्‍च हुई डेस्‍मो450 ईडीएक्‍स में भी इसी इंजन का यूज किया गया है और वह भी इतनी ही पावर जेनरेट करता है। लेकिन इसमें 8.5 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है।

Mileage Calculator – Fuel Average और Trip Cost

कैसे हैं Features

डुकाटी ने डेस्‍मो450 एमएक्‍स फैक्‍ट्री में शोवा के 49 एमएम यूएसडी फॉर्क्‍स, फ्रंट और रियर में डिस्‍क ब्रेक, फ्रंट ब्रेक डिस्क प्रोटेक्शन और स्किड प्लेट, पिरेली स्कॉर्पियन MX32 मिड-सॉफ्ट टायर, 80/100-21” और 110/90-19”, RK MXU गोल्ड w/o-रिंग चेन फ़ाइनल ट्रांसमिशन, 2 पावर मोड, 2 राइडिंग मोड, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), पावर लॉन्च, क्विक शिफ्ट और इंजन ब्रेक कंट्रोल को दिया है।

वहीं डुकाटी450 ईडीएक्‍स में शोवा के 49 mm यूएसडी फॉर्क्‍स, कास्ट एल्यूमीनियम स्विंगआर्म, फ्रंट और रियर में डिस्‍क ब्रेक, DID चेन फ़ाइनल ट्रांसमिशन, पिरेली स्कॉर्पियन XC मिड-सॉफ्ट टायर, 80/100-21” और 110/90-18”, 2 पावर मोड, 2 राइडिंग मोड, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), पावर लॉन्च, क्विक शिफ्ट और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे फीचर्स को दिया गया है।

Off Road एक्‍सपीरियंस लाने पर गर्व है

डुकाटी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, मिस्टर बिपुल चंद्रा ने कहा, “हमें Desmo450 MX Factory और Desmo450 EDX के लॉन्च के साथ भारत में बेहतरीन ऑफ-रोड एक्सपीरियंस लाने पर बहुत गर्व है। ये मोटरसाइकिलें डुकाटी की रेसिंग स्पिरिट और प्योर परफॉर्मेंस के प्रति हमारे कमिटमेंट को दिखाती हैं, जो हमारी डेस्मोड्रोमिक टेक्नोलॉजी को पहली बार डर्ट सेगमेंट में ट्रांसलेट करती हैं। चाहे आप अल्ट्रा-लाइट MX Factory के साथ मोटोक्रॉस ट्रैक पर जीतना चाहते हों या वर्सेटाइल EDX के साथ ट्रेल्स पर अपनी लिमिट्स को बढ़ाना चाहते हों, हम भारतीय राइडर्स को ऐसी मशीनें दे रहे हैं जो मुकाबला करने और जीतने के लिए बनी हैं। यह डुअल लॉन्च भारत में बढ़ते ऑफ-रोड कम्युनिटी के प्रति हमारे कमिटमेंट में एक अहम मील का पत्थर है।”

EMI Calculator – Car और Bike Loan

कितनी है Price

मेकर ने डेस्‍मो 450 एमएक्‍स फैक्‍ट्री को इंडियन मार्केट में 21.26 लाख रुपये और डेस्‍मो450 ईडीएक्‍स को 18.55 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च कर दिया है।

Feature / Parameter Desmo450 MX Factory Desmo450 EDX
Colour & Livery Ducati Corse 2025 Livery Ducati Red
Engine & Displacement Desmo450 single-cylinder, 449.6 cc Desmo450 single-cylinder, 449.6 cc
Max Power & Torque 63.5 hp @ 9,400 rpm | 53.5 Nm @ 7,500 rpm 63.5 hp @ 9,400 rpm | 53.5 Nm @ 7,500 rpm
Exhaust System Titanium Akrapovič full exhaust Standard
Frame & Swingarm Twin-spar Aluminum frame, Cast aluminum swingarm Twin-spar Aluminum frame, Cast aluminum swingarm
Fuel Tank Capacity 7.2-litre 8.5-litre
Wet Weight (without fuel) 104 kg 107.1 kg
Front Suspension Showa 49 mm USD (310 mm travel) Dark Kashima Coating; TiO treatment with superfinishing Showa 49 mm USD (310 mm travel) Kashima Coating; dedicated spring rate (4.6 N/mm) & valving
Rear Suspension Showa monoshock (301 mm travel) Dark Kashima Coating; TiO treatment on shock rod Showa monoshock (301 mm travel); dedicated spring rate (44 N/mm) & valving
Triple Clamp & Protection Billet Factory triple clamp, Holeshot device, Front brake disc protection, Skid plate Standard
Braking System Brembo system with single Galfer discs (260 mm Front / 240 mm Rear) Brembo system with single Galfer discs (260 mm Front / 240 mm Rear)
Rims & Spokes Takasago Excel aluminum rims with Alpina spokes (21” x 1.60” & 19” x 2.15”) Takasago Excel aluminum rims with Alpina spokes (21” x 1.60” & 18” x 2.15”)
Tyres Pirelli Scorpion MX32 Mid-Soft (80/100-21” & 110/90-19”) Pirelli Scorpion XC Mid-Soft (80/100-21” & 110/90-18”)
Final Transmission RK MXU Gold w/o-ring chain DID chain
Electronics Package 2 Power Modes, 2 Riding Modes, Ducati Traction Control (DTC), Power Launch, Quick Shift, Engine Brake Control 2 Power Modes, 2 Riding Modes, Ducati Traction Control (DTC), Power Launch, Quick Shift, Engine Brake Control
Maintenance Schedule Piston replacement and Valve clearance check every 45 hours Piston replacement and Valve clearance check every 45 hours

यह भी पढ़ें- Ducati Monster Dark: इंडिया में हुआ धमाकेदार डेब्यू; कितना पावरफुल है Engine और कब से शुरू होगी डिलीवरी?