Volkswagen Virtus Facelift: City और Verna का खेल खत्‍म करने को मिलेंगे ये 5 बड़े अपडेट, कब हो रही Launch?

Volkswagen Virtus GT
Volkswagen Virtus GT PC- Volkswagen India

खबर की मुख्‍य बातें

Volkswagen Virtus Facelift होगी Launch।
11 दिसंबर को हो सकती है इंडिया में लॉन्‍च।
फेसलिफ्ट में मिल सकते हैं 5 बड़े बदलाव।

Volkswagen Virtus Facelift इंडियन मार्केट में जल्‍द Launch होगी। इसमें कौन से 5 बड़े चेंज होंगे, जिससे यह Honda City और Hyundai Verna की मुश्किल बढ़ाएगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Volkswagen Virtus Facelift होगी Launch

फॉक्‍सवैगन ने एलान कर दिया है कि वह अपनी Mid Size Sedan Car वर्टुस के फेसलिफ्ट वर्जन को इंडिया में लॉन्‍च करने वाली है। यह इस कार का मिड लाइफ अपडेट होगा जो 2022 में आने के बाद किया जाएगा।

डिजाइन हुआ अपडेट

फॉक्‍सवैगन ने अपनी वर्टुस के फेसलिफ्ट के डिजाइन को अपडेट कर दिया है। अब इसको पहले से ज्‍यादा अग्रेसिव लुक दिया गया है। जिसमें ग्‍लॉस ब्‍लैक का यूज ग्रिल में किया गया है जो फ्रंट से रियर तक दिखाई देगा। इसके साथ ही रीडिजाइन लाइट्स भी मिलेंगी।

EMI Calculator – Car और Bike Loan

मिल सकता है नया ट्रांसमिशन

फॉक्‍सवैगन वर्टुस में बड़े चेंज के तौर पर इसमें 6 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर की जगह अब 8 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर ट्रांसमिशन को दिया जा सकता है। जिसको कंंपनी पहले से ही टाइगुन में ऑफर कर रही है।

मिलेगा नया इंटरफेस

मेकर अपनी कार में 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले ही देगी। लेकिन इसके इंटरफेस को बदला जा सकता है। जिससे यह और बेहतर तरीके से काम करेगा। साथ ही इसमें वायरलेस एपल कार प्‍ले और एंड्राइड ऑटो भी मिलेगा। इसमें AI के फीचर्स को भी जोड़ा जा सकता है। साथ ही इस अपडेट में इसको 360 डिग्री कैमरा भी दिया जा सकता है।

Mileage Calculator – Fuel Average और Trip Cost

मिलेगा 10.25 इं‍च डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले

अभी तक वर्टुस में 8 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले मिलता है। लेकिन अब इसके फेसलिफ्ट में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। जिसमें ज्‍यादा फीचर्स और डिटेल्‍स मिल पाएंगी।

मिलेंगे शानदार Features

वर्टुस फेसलिफ्ट के साथ मेकर कुछ नए फीचर्स को भी जोड़ेगी। जिसमें रियर में मसाज सीट का फीचर मिलेगा। इसके अलावा इस फेसलिफ्ट में कार को अपडेट किया गया एसी भी मिलेगा। जिससे लोगों को ज्‍यादा बेहतर कूलिंग मिल पाएगी।

कब होगी लॉन्‍च?

फॉक्‍सवैगन की ओर से इस कार के फेसलिफ्ट को इंडिया में 11 December 2026 को लॉन्‍च किया जा सकता है। लेकिन अभी ऑफिशियल कंफर्मेशन आनी बाकी है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में फॉक्‍सवैगन की वर्टुस को मिड साइज सेडान कार के सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसको Honda City, Hyundai Verna और Skoda Slavia से मुकाबला करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- 2026 Volkswagen Taigun Facelift Launch, क्‍यों कहा जा रहा है ‘सेगमेंट का नया सुल्तान’

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।