Volkswagen: कंपनी की कारों पर मिल रहा लाखों के Discount Offer, Taigun और Virtus पर कितनी होगी आपकी बचत?

2026 Volkswagen Taigun Facelift
2026 Volkswagen Taigun Facelift PC-autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

Volkswagen की कारों पर मिल रहा डिस्‍काउंट।
6 लाख रुपये तक के डिस्‍काउंट ऑफर्स दिए जा रहे।
सबसे ज्‍यादा सेविंग Tiguan R-Line पर हो सकती है।

Volkswagen की कारों को खरीदना November 2026 में भी फायदे का सौदा बन सकता है। कंपनी की किस गाड़ी पर क्‍या ऑफर मिल रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Volkswagen Tiguan R-Line पर सबसे ज्‍यादा ऑफर

फॉक्‍सवैगन की टिगुआन आर लाइन को नवंबर में खरीदना है तो 6 लाख रुपये तक की सेविंग की जा सकती है। इसमें 3.5 लाख रुपये तक का Cash Discount मिल रहा है। साथ में 2 लाख रुपये का एक्‍सचेंज बेनिफिट और 50 हजार रुपये का एक्‍स्‍ट्रा बे‍निफिट भी इसके साथ मिल रहा है। जो अलग से 50 हजार रुपये का डिस्‍काउंट मिल रहा है, उसके बारे में कंपनी ने कोई साफ डिटेल नहीं दी है।

Volkswagen Taigun पर कितना है ऑफर

फॉक्‍सवैगन की मिड साइज एसयूवी ताइगुन पर भी इस महीने लाखों रुपये बचाने का मौका मिल रहा है। कंपनी इस एसयूवी को खरीदने पर 2.7 लाख रुपये तक के ऑफर्स को दे रही है। इन ऑफर्स को एसयूवी के Topline 1.0 MT वेरिएंट पर दिया जा रहा है। जिसमें 2 लाख रुपये का कैश डिस्‍काउंट, 30 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बेनिफिट, 40 हजार रुपये का कॉर्पोरेट बेनिफिट मिल रहा है।

एसयूवी के 2025 के कुछ वेरिएंट्स पर 1.5 लाख रुपये और 2026 की यूनिट्स पर एक लाख रुपये तक बचाने का मौका भी मिल रहा है।

Volkswagen Tayron पर भी है ऑफर

फॉक्‍सवैगन अपनी एक और एसयूवी टायरॉन पर भी इस महीने 2 लाख रुपये तक बचाने का मौका दे रही है। कंपनी इसमें 1 लाख रुपये का कैश डिस्‍काउंट, 50 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बेनिफिट और 50 हजार रुपये का ही एडिशनल बेनिफिट दे रही है।

Volkswagen Virtus पर कितनी होगी सेविंग

इस महीने अगर कंपनी की इकलौती मिड साइज सेडान कार वर्टुस को खरीदने जाते हैं तो आपको 1.66 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिल सकता है। इस सेडान कार के Highline 1.0 AT पर इस महीने 96500 रुपये का कैश डिस्‍काउंट, 30 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बेनिफिट और 40 हजार रुपये के कॉर्पोरेट बेनिफिट के साथ खरीदा जा सकता है।

इस कार के अलग अलग वेरिएंट्स पर अलग अलग डिस्‍काउंट ऑफर भी इस महीने में मिल रहे हैं। इसलिए कोई भी कार खरीदने से पहले डीलरशिप पर जाकर डिस्‍काउंट ऑफर्स की सही और पूरी डिटेल ली जा सकती है।

कार मॉडल (Model) वेरिएंट / यूनिट्स कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बेनिफिट कॉर्पोरेट / एडिशनल बेनिफिट्स कुल बचत (Total Savings)
Volkswagen Tiguan R-Line All Variants ₹ 3,50,000 ₹ 2,00,000 ₹ 50,000 (एक्स्ट्रा) ₹ 6,00,000 तक
Volkswagen Taigun Topline 1.0 MT ₹ 2,00,000 ₹ 30,000 ₹ 40,000 (कॉर्पोरेट) ₹ 2,70,000 तक
2025 Model Units – – – ₹ 1,50,000 तक
2026 Model Units – – – ₹ 1,00,000 तक
Volkswagen Tayron All Variants ₹ 1,00,000 ₹ 50,000 ₹ 50,000 (एडिशनल) ₹ 2,00,000 तक
Volkswagen Virtus Highline 1.0 AT ₹ 96,500 ₹ 30,000 ₹ 40,000 (कॉर्पोरेट) ₹ 1,66,000 तक
Other Variants – – – वेरिएंट-वाइज अलग ऑफर
नोट: डिस्काउंट और ऑफर्स अलग-अलग वेरिएंट और स्टॉक की उपलब्धता के हिसाब से भिन्न हो सकते हैं। सटीक जानकारी के लिए अपने निकटतम फॉक्सवैगन डीलरशिप पर संपर्क करें।

यह भी पढ़ें- Volkswagen Virtus Facelift: City और Verna का खेल खत्‍म करने को मिलेंगे ये 5 बड़े अपडेट, कब हो रही Launch?