TVS Radeon हुई अपडेट, हेडलैंप से लेकर ग्राफिक्‍स तक बदले, अब कितनी है Price

TVS Radeon 2026
TVS Radeon 2026 PC- autotechbiz.in

TVS Radeon अब नए अवतार में इंडियन मार्केट में लॉन्‍च हो चुकी है। मेकर ने इस बाइक को कौन से बड़े चेंज के साथ इंडिया में लॉन्‍च किया है। कितना ताकतवर इंजन इसमें दिया है। अब किस Price पर इसे Launch किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

TVS Radeon हुई अपडेट

इंडिया के एंट्री लेवल बाइक सेगमेंट में टीवीएस रेडियन को ऑफर किया जाता है। मेकर ने इस बाइक को फेस्टिव सीजन के शुरू होते ही अपडेट कर दिया है। इसके अपडेटेड वर्जन में कई बड़े चेंज भी हुए हैं, जिससे अब बाइक पहले से ज्‍यादा आकर्षक हो गई है।

क्‍या हुआ अपडेट

मेकर ने इस बाइक के  फ्यूल टैंक, साइड पैनल और रियर काउल, नई जेनरेशन हेडलैंप, LED टर्न इंडीकेटर, 3डी टनल इफेक्‍ट वाला टेल लैंप और नए ग्राफिक्‍स के साथ इसे पूरी तरह से नया लुक दे दिया गया है।

कितना ताकतवर Engine

टीवीएस ने इस बाइक को पहले की तरह ही 109.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है। इस इंजन से बाइक को 8.08 पीएस पावर के साथ 8.7 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस बाइक को पहले की तरह ही 4 स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया गया है। इस इंजन से बाइक को इतनी पावर मिलती है जिससे इसे आसानी से ट्रैफिक और हाइवे दोनों पर ही आसानी से चलाया जा सकता है।

कैसे हैं Features

मेकर ने इस बाइक को एलईडी हेडलैंप, एलईडी टर्न इंडीकेटर, एलईडी टेल लैंप, पांंरपरिक टेलीस्‍कोपिक फोर्क, ट्विन शॉक एर्ब्‍जाबर, 18 इंच अलॉय व्‍हील, कलर्ड एलसीडी कंसोल, 4 कलर ऑप्‍शन, सीबीएस सिस्‍टम को दिया है।

कितनी रखी Price

टीवीएस ने इस बाइक को इंडिया में 3 वेरिएंट्स में लॉन्‍च कर दिया है। इनमें से बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 67100 रुपये रखी है। इसके डिजी ड्रम वेरिएंट को 70100 रुपये एक्‍स शोरूम और टॉप वेरिएंट Digi Sinc वेरिएंट को 73100 रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च कर दिया है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में इस बाइक को Hero Splendor Plus, Honda Shine 100 जैसी बाइक्‍स के साथ मुकाबला करना होगा।

Feature / Category Details (विवरण)
Segment Entry-level commuter bike
Major Updates New fuel tank, side panels, rear cowl, new generation headlamp, LED turn indicators, 3D tunnel effect tail lamp, and new graphics.
Engine & Displacement 109.7 cc Single Cylinder Engine
Power & Torque 8.08 PS power & 8.7 Nm torque
Transmission 4-Speed Gearbox
Key Features LED Headlamp, LED Turn Indicator, LED Tail Lamp, Telescopic Fork, Twin Shock Absorbers, 18-inch Alloy Wheels, Colored LCD Console, 4 Color Options, CBS System.
Variants & Pricing (Ex-Showroom)
  • Base Variant: ₹67,100
  • Digi Drum Variant: ₹70,100
  • Digi Sinc Variant (Top): ₹73,100
Main Competitors Hero Splendor Plus, Honda Shine 100

 

यह भी पढ़ें- फिर हो रही TVS Motosoul 6.0 की वापसी, December में किन डेट्स पर जुटेंगे बाइक लवर्स