अनवील हुई दमदार Hyundai Bayon, जानिए कब और किस Price में आ रही है भारत?

Hyundai Bayon SUV
Hyundai Bayon SUV PC- Hyundai India

Hyundai Bayon ग्‍लोबल लेवल पर अनवील हो गई है। मेकर ने इस एसयूवी को कहां अनवील किया है। इंडियन मार्केट में इस एसयूवी को किन खूबियों के साथ लाया जाएगा। कब ऑफिशियली इंडियन मार्केट में इसे Launch किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Bayon हुई अनवील

हुंडई ने अपनी सबसे नई एसयूवी बेयोन को ग्‍लोबली अनवील कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी को यूरोप में सबसे पहले शोकेस किया है। इसके बाद अब इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में भी लॉन्‍च करने के लिए हुंडई ने कमर कस ली है।

कैसा है डिजाइन

हुंडई बेयोन को मेकर ने काफी आकर्षक डिजाइन के साथ ऑफर किया है। इस एसयूवी में हुंडई की नई जेनरेशन का डिजाइन दिया गया है जो सामने से काफी अग्रेसिव दिखाई देता है। इसमें बेहद पतली LED DRLs को H शेप के साथ ऑफर किया गया है। वहीं स्प्ल्टि LED हेडलैंप, बॉडी क्‍लैडिंग, बड़ी फ्रंट ग्रिल, फ्रंट ग्रिल पर ADAS सेंसर, बोनट पर हुंडई का लोगो, नए डिजाइन के अलॉय व्‍हील्‍स, रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना, रियर में कनेक्‍टिड लेकिन बेहद पतली LED टेल लाइट, बेयोन की बड़ी बैजिंग, रियर वाइपर, डिफॉगर को दिया गया है।

Hyundai Bayon SUV (1)
Hyundai Bayon SUV
PC- Hyundai India

कैसे हैं Features

हुंडई बेयोन को मेकर ने स्प्ल्टि LED हेडलैंप, LED DRLs, LED टेल लैंप, पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा, रूफ रेल, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, कर्व्‍ड ट्विन डिस्‍प्‍ले, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन, 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, फ्रंट में वर्टिकल एयर फिन, एसी कंंट्रोल, 3 स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील, स्‍टेयरिंग पर ऑडियो, ADAS कंट्रोल्‍स, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, ड्यूल टोन इंटीरियर जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

कितना ताकतवर Engine

मेकर इस एसयूवी को 1.5 लीटर वाले 4 सिलेंडर इंजन के साथ लाएगी। इस इंजन से एसयूवी को 113 हॉर्स पावर और 144 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें 6स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स के ऑप्‍शन भी मिलेंगे।

Hyundai Bayon SUV (2)
Hyundai Bayon SUV
PC- Hyundai India

कब होगी Launch?

इंडियन मार्केट में भी इस एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा। इसके लिए 26 October 2026 की तारीख को तय किया गया है। इसी दिन इस एसयूवी की प्राइज को भी अनाउंस कर दिया जाएगा।

किनसे होगा मुकाबला

इंडिया में इस एसयूवी को 4 मीटर से बड़ी एसयूवी वाले सेगमेंट में लाया जाएगा, लेकिन इसकी प्राइज को बाकी मिड साइज एसयूवी से कम रखा जा सकता है। ऐसे में यह एसयूवी न सिर्फ मिड साइज एसयूवी को बल्कि सब 4 मीटर एसयूवी को भी टार्गेट करेगी। जिनमें Kia Syros, Kia Sonet, Maruti Brezza, Maruti Victoris, Tata Nexon, Tata Curvv, Skoda Kylaq, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun, Mahindra XUV 3XO जैसी एसयूवी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon SUV की अब Booking शुरू; कितने रुपये में करवाएं बुक और कब हो रही Launch