सोने जैसी चमक के साथ MG Windsor EV Indulge Edition Launch, रियर स्क्रीन के साथ मिले फीचर्स देखकर कहेंगे ‘वाह’!

MG windsor indulge
MG windsor indulge PC- MG India

MG Windsor EV Indulge Edition Launch हो चुका है। मेकर ने इस एडिशन में कौन सी खूबियों को दे दिया है। अब इस ईवी के नए एडिशन में कितनी Range मिलेगी। इसे किस Price पर लॉन्‍च किया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

MG Windsor EV Indulge Edition Launch हुआ

इंडिया की सबसे चहेती ईवी में शामिल एमजी की विंडसर का इंडल्‍ज एडिशन मार्केट में लॉन्‍च हो चुका है। मेकर ने इस एडिशन को एक Limited Edition की तरह ऑफर किया है। जिसमें कई शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है।

MG windsor indulge
MG windsor indulge
PC – MG India

कैसी हैं खूबियां

मेकर ने इस ईवी के नए एडिशन को कई शानदार खूबियों के साथ ऑफर कर दिया है। इस ईवी के एक्‍सटीरियर को गोल्‍डन कलर और रूफ-ओआरवीएम को ब्‍लैक कलर के साथ ऑफर किया गया है। इसके इंटीरियर में अर्बन टैन और ब्‍लैक थीम को रखा गया है। नेक पिलो और सी-पिलर पर इंडल्‍ज की बैजिंग दी गई है। साथ में प्राइव स्‍क्रीन को रियर सीट वाले पैसेंजर्स के लिए दिया गया है। जिससे सफर के दौरान उनको बोरियत न हो। इस ईवी में एमजी पहले से ही 135 डिग्री रियर सीट रिक्‍लाइनिंग, 15.6 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले जैसे फीचर्स को दे रही है।

MG windsor indulge
MG windsor indulge
PC – MG India

कितनी मिलेगी Range

एमजी विंडसर ईवी के इंडल्‍ज एडिशन को 38kWh की बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। जिससे इसे सिंगल चार्ज के बाद 332 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है। इसमें जो मोटर दी गई है उससे ईवी को 134 बीएचपी की पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह बैटरी 7.4 KW के AC और 45 KW की DC फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

24 महीनों में बना 80 हजार लोगों का परिवार

इस लॉन्च के मौके पर JSW MG मोटर इंडिया के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विनय रैना ने कहा, “MG विंडसर न सिर्फ़ हमारे लिए बल्कि EV सेगमेंट के लिए भी एक अहम प्रोडक्ट है, क्योंकि इसने कई ऐसे लोगों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने के लिए प्रेरित किया है जो पहले इसे लेकर दुविधा में थे। सिर्फ़ 24 महीनों में 80,000 से ज़्यादा परिवारों तक पहुँचना एक बड़ी उपलब्धि है और यह उस वैल्यू का सबूत है जो विंडसर ग्राहकों को देती है। इसी कामयाबी को आगे बढ़ाते हुए, INDULGE एडिशन में खास सुधार और बेहतर केबिन अनुभव शामिल किए गए हैं, जिससे ग्राहकों को विंडसर लाइफ़स्टाइल का ज़्यादा प्रीमियम और पर्सनलाइज़्ड अनुभव मिलता है। यह ग्राहकों की बदलती पसंद के हिसाब से प्रोडक्ट को लगातार बेहतर बनाने के हमारे कमिटमेंट को दिखाता है, साथ ही उन खूबियों को भी बनाए रखता है जिन्होंने विंडसर को EV सेगमेंट में पसंदीदा पसंद बनाया है।”

MG windsor indulge
MG windsor indulge
PC – MG India

कितनी है Price

एमजी ने विंडसर ईवी के इंडल्‍ज एडिशन को इंडियन मार्केट में 17.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है।

यह भी पढ़ें- लॉन्‍च हुए MG Hector के 2 नए अवतार, Blackstorm और Snowstorm में कैसी हैं खूबियां?