HomeAutomobiles2026 Ducati Monster का आया कातिलाना अवतार, कितना है Rate Card!

2026 Ducati Monster का आया कातिलाना अवतार, कितना है Rate Card!

2026 Ducati Monster इंडियन मार्केट में Launch हो गई है। इस बाइक में क्‍या बड़ें चेंज हुए हैं। किस Price पर इसे खरीदा जा सकेगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 Ducati Monster इंडियन मार्केट में Launch हो गई है। इस बाइक में क्‍या बड़ें चेंज हुए हैं। कौन से नए फीचर्स दिए हैं। किस Price पर इसे खरीदा जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2026 Ducati Monster Launch हुई

डुकाटी ने इंडियन मार्केट में 2026 डुकाटी मॉन्‍स्‍टर को लॉन्‍च कर दिया है। यह इस बाइक की 5th जेनरेशन है, जिसमें कई चेंज किए गए हैं।

क्‍या हुए चेंज

मेकर ने बताया है कि इस बाइक की नई जेनरेशन को 1992 से पहले वाले मॉडल से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। साथ में इसमें अब तक के सबसे हल्‍के 4 वॉल्‍व को दिया गया है। जिससे न सिर्फ यह डुकाटी की पंरपरा को आगे बढ़ाती है, बल्कि पावरफुल इंजन के साथ आती है।

मिला ताकतवर इंजन

डुकाटी ने इस बाइक को नए 890 सीसी V2 इंजन दिया है। जो इसको 110.7 हॉर्स पावर और 91.1 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। यह बाइक पहले वाली के मुकाबले 4 किलोग्राम तक कम वजन के साथ आई है और अब इसका वजन 175 किलोग्राम हो गया है। जिससे अब यह पहले से ज्‍यादा तेज जा सकती है।

मिले शानदार Features

मेकर ने इस बाइक को राउंड एलईडी हेडलाइट दी है जो इसके मॉन्‍स्‍टर लुक के साथ अलग पहचान बनाती है। साथ में 5 इंच टीएफटी डैशबोर्ड, 4 राइडिंग मोड (स्पोर्ट, रोड, अर्बन, वेट), डीआरएल और डायनामिक टर्न सिग्नल के साथ फुल-एलईडी हेडलाइट्स, डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम (डीएमएस), टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, क्रूज़ कंट्रोल, हेडलाइट काउल, सीट कवर, मोनोकोक फ्रेम, उल्टा शोवा 43 मिमी फोर्क, पिरेली डियाब्लो रोसो IV 120/70 और 180/55 टायर और 815 एमएम सीट हाइट जैसे फीचर्स दिए हैं।

 

Family Model Color Retail Price (Ex-Showroom)
Monster Monster Ducati Red 13,99,000
Iceberg White 14,23,000
Sport Livery 14,23,000
Monster + Ducati Red 14,34,000
Iceberg White 14,45,000
Sport Livery 14,45,000

क्‍या है Price

डुकाटी ने इस बाइक को 13.99 लाख रुपये से 14.45 लाख रुपये तक की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। जिसका सीधा मुकाबला Triumph Street Triple, Kawasaki Z900 जैसी बाइक्‍स के साथ होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular