242 KMPH की तूफानी स्पीड के साथ लॉन्च हुई Mini Cooper Oxford Edition; जानिए क्या रखी गई है Price!

mini cooper oxford edition
mini cooper oxford edition PC- Mini India

Mini Cooper Oxford Edition Launch हुई है। इस कार में कैसी खूबियां मिलेंगी। कितना ताकतवर Engine होगा। कैसे Features मिल रहे हैं। इस कार की क्‍या Price रखी गई है। कितनी यूनिट्स को सेल के लिए अवेलेबल करवाया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mini Cooper Oxford Edition Launch हुआ

इंडियन मार्केट में मिनी कूपर के ऑक्‍सफॉर्ड एडिशन को ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया गया है। कुछ दिन पहले ही इस एडिशन के लिए मेकर ने प्री बुकिंग शुरू की थीं। लेकिन अब इसे लिमिटेड नंबर्स में ऑफर कर दिया गया है।

mini cooper oxford edition
mini cooper oxford edition
PC- Mini India

क्‍या है खूबी

मिनी कूपर के ऑक्‍सफॉर्ड एडिशन को इसलिए लॉन्‍च किया गया है, क्‍योंकि ऑक्‍सफॉर्ड में इस कार का प्रोडक्‍शन कर रही है। ऐसे में 25 साल पूरे होने के मौके पर मेकर ने इसका ऑक्‍सफॉर्ड एडिशन लॉन्‍च कर दिया है। इस एडिशन में ब्रिटेन के नेशनल फ्लैग यूनियन जैक को भी शामिल किया गया है।

कितना ताकतवर Engine

मेकर ने इस कार में नया MINI TwinPower Turbo टेक्‍नोलॉजी वाला पेट्रोल इंजन दिया है। इस इंजन से 5,000-6,500 rpm पर 150 kW/204 hp की पावर और 1450-4500 rpm पर 300 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन से यह कार 6.6 सेकंड में 0 से 100 KMPH की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी Top Speed 242 KMPH है। 7-स्पीड डबल क्लच स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ट्रांसमिशन के साथ यह आरामदायक और स्पोर्टी ड्राइविंग का अनुभव देती है। एडैप्टिव सस्पेंशन एक रोमांचक अनुभव सुनिश्चित करता है। JCW स्पोर्ट ब्रेक्स अपनी त्वरित प्रतिक्रिया और बेहतर पेडल फील से प्रभावित करते हैं।

कैसे हैं Features

मिनी कूपर ने इस ऑक्‍सफॉर्ड एडिशन में ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फ़ंक्शन, ब्रेक ऊर्जा पुनर्प्राप्ति, सक्रिय कूलिंग एयर डक्ट और इलेक्ट्रोमैकेनिकल पावर स्टीयरिंग, फ्रंट पैसेंजर एयरबैग और साइड कर्टन एयरबैग, ब्रेक असिस्ट, 3-पॉइंट सीट बेल्ट, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, क्रैश सेंसर, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा और टायर प्रेशर इंडिकेटर के साथ ट्यूबलेस टायर, 240mm सर्कुलर OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले, MINI ऑपरेटिंग सिस्टम 9, MINI इंटेलिजेंट पर्सनल असिस्टेंट (IPA), स्मार्टफोन को कार की चाबी में बदलना, हेड्स-अप डिस्प्ले, फिशआई कैमरा, हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्टम, नेविगेशन, रिमोट सेवाएं, रिमोट सॉफ्टवेयर अपग्रेड, एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, टेलीसर्विसेज, कार में मौसम की जानकारी और इंटेलिजेंट इमरजेंसी कॉल जैसे फीचर्स के साथ Indigo Sunset Blue and Chilli Red कलर ऑप्‍शन को दिया जा रहा है।

mini cooper oxford edition
mini cooper oxford edition
PC- Mini India

कितनी रखी Price

मिनी कूपर ने ऑक्‍सफॉर्ड एडिशन को इंडिया में CBU की तरह ऑफर किया है। इसे पूरी तरह से ऑक्‍सफॉर्ड प्‍लांट में ही बनाने के बाद इंडिया लाया जाएगा। इसलिए इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज को 55.50 लाख रुपये रखा गया है। अब इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी हैं और अब डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Mini Cooper S GP Edition भारत में Launch, सिर्फ 30 खुशकिस्मत लोगों को मिलेगी चाबी