HomeAutomobilesMid Size SUV खरीदने का है मन तो जरा रूक जाएं, अगले...

Mid Size SUV खरीदने का है मन तो जरा रूक जाएं, अगले 4 महीनों में लॉन्च हो रही हैं ये 4 ‘बाहुबली’ गाड़ियाँ

Mid Size SUV सेगमेंट में काफी ज्‍यादा हलचल है। कौन से मेकर किस एसयूवी को इस सेगमेंट में Launch करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mid Size SUV को इंडियन मार्केट में काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में मेकर्स भी इसी सेगमेंट में कई ऑप्‍शंस ऑफर करते हैं। अगले 4 महीनों में कौन सी 4 एसयूवी को इसी सेगमेंट में Launch किया जाने वाला है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra Scorpio N 

महिंद्रा मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में स्‍कॉर्पियो एन को लाती है। इस एसयूवी को जल्‍द ही अपडेट किया जाने वाला है और इसके Facelift को अगले 4-5 महीनों में ही लॉन्‍च कर दिया जाएगा। फेसलिफ्ट को कई चेंज के साथ लाया जाएगा और कई नए फीचर्स को भी इसमें एड-ऑन किया जाएगा। जिससे यह और भी ज्‍यादा अच्‍छा ऑप्‍शन हो जाएगी।

Nissan Tekton

निसान भी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में बिल्‍कुल नई एसयूवी टेक्‍टॉन को लाने वाली है। इस एसयूवी की अनाउंसमेंट को दिसंबर 2025 में ही हो चुकी है। लेकिन अभी तक इसे लॉन्‍च नहीं किया जा सकता है। अब 2 से 4 महीनों में ही इस एसयूवी को भी इंडिया में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। उम्‍मीद है कि इसेरेनो की डस्‍टर के प्‍लेटफॉर्म पर ही बनाया जाएगा और उसके मुकाबले में प्राइज थोड़ी कम हो सकती है।

Toyota Urban Cruiser E-Bella

टोयोटा ने भी अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक मिड साइज एसयूवी को दिखा तो दिया है, लेकिन अब अगले कुछ महीनों में इस गाड़ी को लॉन्‍च भी कर दिया जाएगा। इसको भी मारुति की ई विटारा के प्‍लेटफॉर्म पर बनाया गया है और उसी तरह यह भी सिंगल चार्ज के बाद 543 KM तक की रेंज का दावा करती है।

Tata Sierra EV

टाटा ने नवंबर 2025 में मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में धमाल करते हुए सिएरा को लॉन्‍च कर दिया था। जिसके बाद 2026 में ही इसकी डिलीवरी शुरू हुई थी। अब इस एसयूवी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को भी अगले 2 से 5 महीनों में इंडियन मार्केट में लाया जाएगा।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular