HomeAutomobiles66th SIAM Annual Convention: Bharat NCAP 2.0 को लेकर बड़ा एलान ,...

66th SIAM Annual Convention: Bharat NCAP 2.0 को लेकर बड़ा एलान , अक्टूबर 2027 से बदल जाएगा कारों का सेफ्टी टेस्ट!

Bharat NCAP 2.0 का अगला चरण अक्टूबर 2027 से शुरू होगा, जिसमें कारों की पूरी सेफ्टी चेन का दोबारा मूल्यांकन किया जाएगा। नए चरण में पैदल यात्रियों, यात्रियों और हादसे से बचाव से जुड़ी नई तकनीकों को भी शामिल किया जाएगा।

भारत में कार खरीदते समय अब ग्राहक सिर्फ कीमत, माइलेज और फीचर्स ही नहीं, बल्कि सुरक्षा को भी काफी अहमियत देते हैं। इसी दिशा में सरकार ने Bharat New Car Assessment Programme (BNCAP) के अगले चरण को लेकर अहम जानकारी साझा की है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने SIAM के वार्षिक सम्मेलन में Bharat NCAP 2.0 को लेकर बड़ा एलान किया है।

अक्टूबर 2027 से शुरू होगा Bharat NCAP 2.0

नितिन गडकरी के मुताबिक भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम का अगला चरण अक्टूबर 2027 से लागू किया जाएगा। इस नए चरण के तहत वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक स्तर पर फिर से आकलन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और जल्द ही वाहन निर्माताओं को भी इससे जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

नई सेफ्टी टेक्नोलॉजी को मिलेगा महत्व

Bharat NCAP 2.0 में कारों की सुरक्षा को पहले से ज्यादा व्यापक बनाने पर जोर दिया जाएगा। मौजूदा समय में क्रैश टेस्ट के दौरान पैदल यात्रियों की सुरक्षा, दुर्घटना से बचाव और कार में बैठे यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई नई तकनीकें उपलब्ध हैं।

इनमें कुछ तकनीकें वैश्विक स्तर पर पहले से इस्तेमाल की जा रही हैं, जबकि कुछ को भारतीय स्टार्टअप्स ने विकसित किया है। नए चरण में ऐसी नई सेफ्टी टेक्नोलॉजी को भी मूल्यांकन प्रक्रिया का हिस्सा बनाया जाएगा।

सड़क हादसों में कमी लाना सरकार का लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री ने सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि भारत में हर साल लाखों सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इन हादसों में करीब 1.80 लाख लोगों की मौत हो जाती है। इनमें 18 से 36 साल की उम्र के लोगों की संख्या सबसे ज्यादा होती है।

सरकार का प्रयास है कि बेहतर वाहन सुरक्षा तकनीक और कड़े सुरक्षा मानकों के जरिए सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम किया जा सके।

विदेशी NCAP के मुकाबले सस्ता है BNCAP

नितिन गडकरी ने भारतीय क्रैश टेस्ट प्रोग्राम की लागत का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, जहां NCAP के एक वाहन के टेस्ट में करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च होते हैं, वहीं Bharat NCAP में यही टेस्ट करीब 60 लाख रुपये तक में किया जा सकता है।

सरकार के इस कार्यक्रम के तहत अब तक 30 से ज्यादा वाहनों का क्रैश टेस्ट किया जा चुका है। Bharat NCAP 2.0 के आने के बाद वाहनों की सुरक्षा जांच में नई तकनीकों को शामिल किए जाने की उम्मीद है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular