HomeAutomobiles243KM रेंज, 70 लीटर बूट स्‍पेस के साथ Simple Wave स्‍कूटर Launch,...

243KM रेंज, 70 लीटर बूट स्‍पेस के साथ Simple Wave स्‍कूटर Launch, कब से शुरू हो रही डिलीवरी

Simple Wave Electric Scooter: इंडिया में लॉन्‍च हो गया है। इसमें कौन सी खूबियां मिली हैं। क्‍या Price रखी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Simple Wave Electric Scooter को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया गया है। इसमें कौन से Features को दिया है। कितनी ताकतवर बैटरी और मोटर दी है। इस स्‍कूटर की क्‍या Price रखी है और कब से डिलीवरी शुरू हो रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Simple Wave स्‍कूटर Launch हुआ

सिंपल एनर्जी ने इंडियन मार्केट में सबसे नए स्‍कूटर के तौर पर सिंपल वेव को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस स्‍कूटर को बाकी स्‍कूटर्स से हटकर फैमिली स्‍कूटर की तरह ऑफर किया है।

कैसी हैं खूबियां

मेकर ने इस स्‍कूटर को LED DRLs, LED हेडलैंप, 7 इंच डिजिटल डिस्‍प्‍ले, 175 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, स्‍मार्टफोन कनेक्‍टिविटी, 775 एमएम सीट हाइट, फ्रंट में डिस्‍क और रियर में ड्रम ब्रेक, EcoX, Eco, Ride और Sports मोड्स, 70 लीटर अंडर सीट स्‍टोरेज, पिल स्‍टोरेज, फ्लैट फ्लोरबोर्ड, म्‍यूजिक कंट्रोल, कॉल कंट्रोल जैसे कई फीचर्स दिए हैं।

मिलती है 243 KM रेंज

सिंपल ने वेव इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में बैटरी के कई ऑप्‍शंस दिए हैं। इसमें 2.2 KWh से लेकर 5 kWh की बैटरी मिलती हैं। जिनसे इसे 110 से लेकर 243 किलोमीटर तक की IDC रेंज मिल जाती है। मेकर ने दावा किया है कि इसमें यूज की गई मोटर Rare Earth Material के बिना बनाई गई है जो इसे 6.4 किलोवाट की पावर देती है। जिससे स्‍कूटर की टॉप स्‍पीड 90 KMPH तक हो जाती है। साथ ही रीजनरेटिव टेक्‍नोलॉजी से इसकी रेंज भी बढ़ जाती है।

कितनी है Price

सिंपल वेव इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को इंडियन मार्केट में 109999 रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च कर दिया गया है। इस स्‍कूटर के लॉन्‍च के बाद डिलीवरी को September 2026 से शुरू किया जाना है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में सिंपल ने इस स्‍कूटर को फैमिली स्‍कूटर सेगमेंट में लॉन्‍च किया है। इस सेगमेंट में सबसे नया ऑफर Ather का Konarc है। इसके साथ ही इसे TVS iQube, Ola S1, Vida VX2 जैसे स्‍कूटर्स से चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular