HomeAutomobilesEV खरीदना हुआ अब ज्‍यादा आसान, Delhi EV Policy 2026 में सब्सिडी...

EV खरीदना हुआ अब ज्‍यादा आसान, Delhi EV Policy 2026 में सब्सिडी और जादुई डिस्काउंट का लगा तड़का

Delhi EV Policy 2026: दिल्‍ली में ईवी खरीदना अब और आसान हो गया है। रेखा गुप्‍ता सरकार ने किस तरह का फैसला लिया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Delhi EV Policy 2026: दिल्‍ली में ईवी खरीदना अब और आसान हो गया है। रेखा गुप्‍ता सरकार ने नई पॉलिसी में किस तरह का फैसला लिया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ गई नई ईवी पॉलिसी

दिल्‍ली में अब नई इवी पॉलिसी के ड्राफ्ट को जारी कर दिया गया है। जिस पर आम जनता और एक्‍सपर्ट्स से राय मांगी गई है। जिसके बाद आखिरी संशोधन किए जाएंगे और इस पॉलिसी को लागू कर दिया जाएगा।

करोड़ों का प्रावधान

सरकार ने दिल्‍ली में ईवी को बढ़ावा देने के मकसद से करोड़ों रुपये के बजट का प्रावधान भी किया है। सरकार ने इसके लिए 3954.25 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। जिसे ईवी खरीदने वालों के अकाउंट में सीधा भेजा जाएगा।

कैसे मिलेगा फायदा

जब कोई व्‍यक्ति इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर या बाइक खरीदेगा तो उसको पहले साल 30 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। दूसरे साल में इसे घटाकर 20 हजार रुपये और तीसरे साल में 10 हजार रुपये कर दिया जाएगा।

ऑटो रिक्‍शा पर यह पहले साल में 50 हजार रुपये, दूसरे साल में 40 हजार रुपये और तीसरे साल में 30 हजार रुपये होगी।

एन1 कैटेगरी के ऑटो रिक्‍शा पर पहले साल एक लाख और बाद में दूसरे साल में 75 हजार और तीसरे साल 50 हजार रुपये की कम सब्सिडी होती जाएगी।

रजिस्‍ट्रेशन फीस माफ

दिल्‍ली में सरकार ने ईवी पॉलिसी में बड़ी राहत देते हुए ईवी खरीदने पर रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स को पूरी तरह से माफ कर दिया है। यह माफी 30 लाख रुपये तक की कारों पर 100 पर्सेंट होगी और इससे महंगी कारों पर कोई भी राहत नहीं मिलेगी। जबकि हाइब्रिड वाहनों पर यह छूट 50 पर्सेंट तक होगी।

कब तक रहेगी लागू

दिल्‍ली में जिस नई ईवी पॉलिसी को जल्‍द लागू किया जाएगा उसकी अवधि 31 मार्च 2030 तक रहेगी। इसका मुख्‍य उद्देश्‍य दिल्‍ली में ज्‍यादा से ज्‍यादा इलेक्‍ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देना है और पेट्रोल, डीजल, सीएनजी से चलने वाले वाहनों की संख्‍या को कम करते हुए प्रदूषण में कमी लाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular