Simple One Ultra इंडियन मार्केट में ऑफिशियली एंट्री कर चुका है। मेकर ने इस स्कूटर को 400 KM Range के साथ Launch किया है। इसमें किस तरह के Features मिलेंगे। इस Price पर इसे खरीदा जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PC-autotechbiz.in
Simple One Ultra स्कूटर लॉन्च
सिंपल वन ने इंडियन मार्केट में ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है, जिससे बड़ी बड़ी कंपनियों की कारें भी चिढ़ जाएंगी। मेकर ने अपनी सबसे नई पेशकश के तौर पर सिंपल वन अल्ट्रा को लॉन्च कर दिया है। यह वही स्कूटर है जिसे मेकर ने जनवरी 2026 में पहली बार दिखाया था।
मिलेगी ताकतवर बैटरी और मोटर
मेकर ने इस स्कूटर को 400 KM की IDC रेंज के साथ लॉन्च किया है। जिसमें 6.5 kWh की बैटरी दी गई है। इस स्कूटर में लगाई गई मोटर से इसे 115 KMPH की Top Speed से चलाया जा सकता है और यह सिर्फ 2.7 सेकेंड में ही 0 से 40 KMPH की स्पीड पकड़ लेता है।
मिलते हैं ये Features
सिंपल के इस स्कूटर को LED लाइट्स के अलावा 7 इंच डिजिटल कंसोल, 4लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ नेविगेशन और कई शानदार फीचर्स को दिया गया है।
कितनी है Price
मेकर इस स्कूटर को इंडियन मार्केट में 2.35 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च कर चुकी है। अब इसे शोरूम जाकर तुरंत खरीदा जा सकता है। इस स्कूटर के लिए पिछले साल से ही बुकिंग शुरू कर दी गई थी।

PC-autotechbiz.in
हो रहा नेटवर्क विस्तार
सिंपल एनर्जी का मौजूदा समय में बेंगलुरु, दिल्ली, पटना, भोपाल, आगरा, गोवा, विजयवाड़ा, हैदराबाद, विशाखापत्तनम, कोच्चि, छत्रपति संभाजी महाराज (औरंगाबाद) और चेन्नई जैसे कई शहरों में लगभग 70 टचपॉइंट्स का नेटवर्क है। आने वाले महीनों में ब्रांड नागपुर, रांची, भुवनेश्वर और अन्य केंद्रों में भी विस्तार करेगा।
रेंज और परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए है स्कूटर
सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा कि सिंपल एनर्जी में, हम सोच-समझकर इंजीनियरिंग करते हैं। सिंपल अल्ट्रा उन राइडर्स के लिए बनाया गया है जो बिना किसी समझौते के बेहतरीन रेंज और परफॉर्मेंस चाहते हैं। 400 किमी की आईडीसी रेंज और उच्च-प्रदर्शन आर्किटेक्चर के साथ, यह भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए एक नया बेंचमार्क स्थापित करता है। कीमत की घोषणा हो चुकी है और डिलीवरी शुरू हो चुकी है। हम अपने बढ़ते अखिल भारतीय नेटवर्क के समर्थन से बड़े पैमाने पर चिंतामुक्त इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रदान कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Simple One 2 Gen स्कूटर्स हुए लॉन्च—लंबी 400 KM रेंज, शानदार फीचर्स और कीमत इतनी कि हर कोई देखेगा दोबारा
