Ather Konarc को Delhi में Launch किया गया है। इस स्कूटर को किस Price पर दिल्ली में ऑफर किया गया है। इसमें कितनी Range मिलेगी। किन Features के साथ इसे खरीदकर घर लाया जा सकेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Ather Konarc दिल्ली में भी लॉन्च हुआ
एथर ने कोनार्क इलेक्ट्रिक स्कूटर को दिल्ली में भी ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है। इस स्कूटर को एक प्रोग्राम में दिल्ली में लॉन्च किया गया है। जिसे रोजाना के यूज के लिए खासतौर पर ऑफर किया जा रहा है।
कितनी है Range
मेकर ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए EL प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है। एथर कोनार्क के बेस वेरिएंट में मेकर 2.1 kWh की बैटरी को देती है। इस बैटरी को एक बार चार्ज करने के बाद 100 किलोमीटर तक की IDC रेंज मिल सकती है। इसकी ट्रू रेंज 80 किलोमीटर तक है। इसकी टॉप स्पीड 70 KMPH तक है और 0 से 40 KMPH की स्पीड यह स्कूटर सिर्फ 5 सेकेंड में पकड़ सकता है। इसमें जो मोटर मिलती है उससे स्कूटर को 4 kW की पीक पावर और 16 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। 450 वॉट चार्जर से स्कूटर को 4 घंटे में 0-80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है। एथर ग्रिड से चार्ज करने पर यह 10 मिनट में 13 किलोमीटर की रेंज दे देता है।
कैसे दिए Features
मेकर ने कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया है। इसके बेस वेरिएंट में फ्रंट में 14 और रियर में 12 इंच अलॉय रिम मिलता है। साथ में दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक, 4.2 इंच डीप व्यू डिस्प्ले, ड्यूल एलईडी हेडलैंप, 31 लीटर बूट स्पेस, यूएसबी चार्जर, साइलेंट गियर ड्राइव, रिवर्स मोड, स्मार्ट ईको, ईको और पावर मोड, ऑटो होल्ड, एथर एप कनेक्टिविटी, Quartz White + Blue और Majestic Grey + Black जैसे ड्यूल कलर ऑप्शन मिलते हैं।
Delhi में बढ़ रहा नेटवर्क
मेकर दिल्ली में अपने नेटवर्क को लगातार बढ़ा रही है। अभी दिल्ली में एथर के 11 एक्सपीरियंस सेंटर हैं। 7 सर्विस सेंटर पूरी दिल्ली एनसीआर में हैं। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर में एथर के 273 LECCS फास्ट चार्जिंग पाइंट्स भी मौजूद हैं। एथर लगातार इनकी संख्या में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रही है।
कितनी रखी Price
दिल्ली में इस स्कूटर के लिए 79999 रुपये एक्स शोरूम हर कस्टमर को देने होंगे। यह इसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइज है। बाकी वेरिएंट्स की प्राइज के लिए डीलरशिप पर डिटेल ली जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Ather Konarc First Ride Review: कैसा है स्कूटर, क्या आपको खरीदना चाहिए? पढ़ें सच!
ये भी पढ़ें
Hyundai की बड़ी तैयारी, महाराष्ट्र के CM ने किया पुणे प्लांट का उद्घाटन, यहीं बनेंगी भविष्य की कारें
Toyota Glanza Facelift vs Tata Altroz: तगड़ा माइलेज या 5-स्टार सेफ्टी? जानिए इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किसने मारी बाजी!
2026 Toyota Glanza Facelift Launch; पेट्रोल-CNG और AMT का ऐसा कॉम्बो देख उड़ जाएंगे होश, जानें क्या बदला
BS7 Emission Norms: इंडिया में कब से लागू होगा बीएस-7, जानिए गाड़ियों में होने वाले बड़े बदलाव और आपकी जेब पर असर!













1 Comment