HomeAutomobilesHonda Elevate को मिलेगा नया Explorer Edition, सोशल मीडिया पर टीजर से...

Honda Elevate को मिलेगा नया Explorer Edition, सोशल मीडिया पर टीजर से हुआ कंफर्म

Honda Elevate को जल्‍द ही नया एडिशन मिलने जा रहा है। सोशल मीडिया पर पोस्‍ट किए गए नए टीजर से क्‍या डिटेल मिल रही हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda Elevate को इंडियन मार्केट में 4 मीटर से ज्‍यादा बड़े मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। मेकर अब इस एसयूवी के नए एडिशन को इंडिया में जल्‍द लॉन्‍च करेगी। लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर जारी हुए टीजर में क्‍या डिटेल मिल रही हैं। किस नाम से और कब तक इसे लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda Elevate को मिलेगा नया एडिशन

होंडा अपनी एसयूवी Honda Elevate को अब एक और एडिशन के साथ इंडियन मार्केट में ऑफर करने की तैयारी कर चुकी है। मेकर ने इस एडिशन को अवेलेबल करवाने से पहले सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी किया है।

टीजर से क्‍या मिली डिटेल

सोशल मीडिया पर होंडा एलीवेट एसयूवी के नए टीजर में ज्‍यादा कुछ साफ तो दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन इसमें एसयूवी का डिजाइन साफ तौर पर समझ आ रहा है। साथ में यह समझ आ रहा है कि इसे नए कलर ऑप्‍शन और कुछ कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ ऑफर किया जा सकता है। पोस्‍ट के साथ मेकर ने जो लिखा है उससे यह पता चल रहा है कि नए एडिशन को ज्‍यादा बोल्‍ड अवतार में लाया जाएगा और इसका नाम Explorer हो सकता है।

कब से मिलेगी

मेकर ने अभी इस बारे में कोई और डिटेल तो नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे नवंबर महीने में किसी भी दिन लॉन्‍च किया जा सकता है। एसयूवी का नया एडिशन जिस भी नाम से आए लेकिन यह Apex एडिशन के बाद दूसरा एडिशन होगा जो इस एसयूवी में ऑफर किया जाएगा।

किनसे मिलेगी चुनौती

होंडा कार्स की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में Honda Elevate को इंडियन मार्केट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में Hyundai Creta, Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder, Tata Harrier, Maruti Grand Vitara, Skoda Kushaq, Volkswagen Taigun जैसी एसयूवी से इसे चुनौती मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular