Honda Cars पर नवरात्रों में Sale लग गई है। GST कम होने के बाद यह फायदा कस्टमर्स को मिल रहा है। मेकर ने अपनी तीनों कारों पर लाखों रुपये कम कर दिए हैं। मेकर ने किस कार पर कितने रुपये कम किए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
6.97 लाख से शुरू Honda Amaze
होंडा की अमेज कार कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में काफी लोगों को पसंद आती है। इस कार की प्राइज अब 7 लाख रुपये से भी कम हो गई है। मेकर ने बताया है कि इसकी सेकेंड जेनरेशन की नई एक्स शोरूम प्राइज 7,62,800 की जगह 6,97,700 हो गई है। इसके बेस वेरिएंट में 65,100 रुपये कम हुए हैं।
इसकी थर्ड जेनरेशन की एक्स शोरूम प्राइज 8,09,900 की जगह 7,40,800 से शुरू होगी। इसकी प्राइज में 69,100 रुपये कम हुए हैं। थर्ड जेनरेशन के टॉप वेरिएंट ZX CVT की प्राइज में सबसे ज्यादा 1,20,000 रुपये कम हुए हैं। अब इस वेरिएंट की प्राइज 11,19,900 की जगह 9,99,900 रुपये से शुरू होगी।
10.99 लाख रुपये से शुरू होगी Honda Elevate
होंडा एलीवेट की एक्स शोरूम प्राइज अभी तक 11,91,000 से शुरू होती थी। लेकिन अब इसकी नई एक्स शोरूम प्राइज 11,91,000 रुपये से शुरू होगी। इसकी प्राइज में सबसे ज्यादा 11,91,000 रुपये कम हुए हैं।
एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 16,93,000 की जगह 16,34,600 रुपये हो गई है। इसकी प्राइज में 58,400 रुपये कम हुए हैं।
Honda City की प्राइज 11.95 लाख से शुरू
होंडा की सबसे पुरानी और फेमस कार सिटी को भी सस्ता किया गया है। इस कार की एक्स शोरूम प्राइज 12,38,000 रुपये की जगह 11,95,300 रुपये से शुरू होगी। इसकी प्राइज में 42,700 रुपये कम हुए हैं।
इस कार के टॉप वेरिएंट Sports CVT की एक्स शोरूम प्राइज 14,88,900 की जगह 14,37,500 रुपये हो गई है। इसकी प्राइज में 51,400 रुपये कम हुए हैं।
होंडा सिटी के हाइब्रिड वर्जन में 41,790 रुपये कम हुए हैं और अब इसका नया एक्स शोरूम प्राइज 19,48,200 रुपये हो गई है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply