Honda Elevate का Elite Pack आया नए अवतार में, 360 कैमरा से लेकर एंबिएंट लाइट तक सब कुछ मिलेगा

Honda Elevate Elite Pack
Honda Elevate Elite Pack PC-HondaCars

Honda Elevate Elite Pack: जैपनीज कार मेकर होंडा ने इंडियन मार्केट में ऑफर की गई इकलौती एसयूवी Honda Elevate के नए एडिशन को लॉन्‍च किया है। इसमें क्‍या अपडेट्स दिए गए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda Elevate Elite Pack लॉन्‍च

इंडियन मार्केट में होंडा अपनी मिड साइज एसयूवी एलीवेट को ऑफर करती है। इस एसयूवी को अब एलीट पैक के साथ भी लॉन्‍च कर दिया है। इसे एक एक्‍सेसरीज पैक के तौर पर लॉन्‍च किया है। जिसे पुराने कस्‍टमर्स भी अपनी कार में अपडेट करवा सकते हैं।

मिलेंगे ये 2 फीचर्स

एसयूवी के एलीट पैक में 360 डिग्री कैमरा और एंबिएंट लाइट फीचर को भी दिया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्‍त कीमत देकर डीलरशिप से इंस्‍टाल करवाया जा सकता है। इसके लिए मेकर 2 साल की वारंटी भी दे रही है। जिसे जिस तारीख को खरीदा जाएगा तब से दो साल तक वैलिड होगी।

पहले भी लॉन्‍च हुआ समर एडिशन

होंडा ने एलीट पैक से पहले मई 2025 में एसयूवी के लिए एपेक्‍स समर एडिशन को भी लॉन्‍च किया था। इस एडिशन में कार मेकर एसयूवी में 9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 360 डिग्री कैमरा (360-degree camera) और एंबिएंट लाइट (ambient lighting) को बतौर एक्‍सेसरीज पैक ऑफर कर रही थी।

सेल्‍स बढ़ाने की है कोशिश

होंडा इंडियन मार्केट में दो सेडान और एक एसयूवी को ऑफर करती है। इनमें से होंडा की एसयूवी को थोड़ा ज्‍यादा प्‍यार मिलता है। मेकर की कोशिश है कि इंडिया में अपनी सेल्‍स को बढ़ाए। इसलिए ही कुछ कुछ टाइम के बाद होंडा अपनी कारों के लिए डीलरशिप लेवल पर कुछ फीचर्स का पैक बनाकर ऑफर करती है। जिससे लोगों को ऑप्‍शन मिलते हैं।