HomeAutomobilesHonda ZR-V की पहली झलक देख उड़ेंंगे होश; टीजर में लीक हुई...

Honda ZR-V की पहली झलक देख उड़ेंंगे होश; टीजर में लीक हुई ऐसी डिटेल जो बदल देगी पूरी कहानी

Honda ZR-V को इंडिया में अगले 3-4 दिनों में Launch कर दिया जाएगा। इसके पहले मेकर ने Teaser रिलीज किया है। इसमें क्‍या डिटेल मिल रही है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda ZR-V को इंडियन मार्केट में अगले 3-4 दिनों में Launch कर दिया जाएगा। इसके पहले मेकर ने सोशल मीडिया के जरिए पहला Teaser रिलीज किया है। इस टीजर में क्‍या डिटेल मिल रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही है Honda ZR-V 

होंडा एक साथ 2 कारों को इंडिया में लॉन्‍च कर धमाका करने की तैयारी में है। इसके साथ ही मेकर ने अब सोशल मीडिया पर भी डिटेल शेयर करना शुरू कर दिया है। 19 May 2026 को लॉन्‍च से कुछ दिन पहले ही Honda ZR-V का पहला ऑफिशियल टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया है।

क्‍या Teaser में दिखाई गाड़ी?

मेकर ने सोशल मीडिया पर जो टीजर रिलीज किया है उसमें सिर्फ कार के फ्रंट के डिजाइन की झलक मिल रही है। 14 सेकेंड के टीजर में पहले तो इसकी L शेप की LED DRLs को जलाया जा रहा है, उसके बाद बोनट, साइड मिरर और रूफ की डिटेल दिखाई जा रही है। इसके बाद आखिर में होंडा का इलूमिनेटिड लोगो भी देखने को मिल रहा है। साथ में स्‍पोर्टी ड्राइव के लिए तैयार रहने की डिटेल भी लिखी गई है। साथ में टेक्‍स्‍ट में लिखा है कि क्या होता है जब ज़बरदस्त परफ़ॉर्मेंस, एडवांस्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से मिलती है? जानने के लिए बने रहें।

क्‍या मिल सकता है

होंडा की नई एसयूवी को हाइब्रिड इलेक्‍ट्रिक प्रीमियम सेगमेंट में एसयूवी की तरह लाया जाएगा। इस एसयूवी में 2.0 लीटर e:HEV इंजन होगा जो 4 सिलेंडर और इलेक्‍ट्रिक मोटर के साथ आएगा। इस इंजन और बैटरी से 143 और 184 PS पावर और 186-315 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। जो इस एसयूवी को 8 सेकेंड में ही 0 से 100 KMPH की स्‍पीड पर पहुंचा देगा। इसमें ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स मिलेगा।

मिलेंगे ये Features

होंडा की इस एसयूवी में LED हेडलैंप, LED DRLs, होंडा सेंसिंग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रियर व्‍यू कैमरा, पावर्ड टेल गेट, प्रीवेसी ग्‍लास, एडेप्‍टिड ड्राइविंग बीम, पैनोरमिक ग्‍लास रूफ, होंडा कनेक्‍ट, की-लैस एंट्री, की-लैस स्‍टार्ट/स्‍टॉप, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट हीटेड और वेंटिलेटिड सीट, वायरलेस चार्जर, हीटेड स्‍टेयरिंग व्‍हील, 12 Bose स्‍पीकर म्‍यूजिक सिस्‍टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 57 लीटर फ्यूल टैंक, 370 लीटर बूट स्‍पेस, सेफ्टी के लिए ABS, 6 एयरबैग, ब्रेक असिस्‍ट, EBD, ESS, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे फीचर्स मिलेंगे।

इस तारीख को होगी Launch

इंडियन मार्केट में होंडा बड़ी तैयारी के साथ Honda City और Honda ZR-V को 22 May 2026 को लॉन्‍च करने वाली है।

इतनी होगी Price

लॉन्‍च के बाद ही इसकी सही प्राइज सामने आएगी, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इंडिया में इसे 50 से 55 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर CBU की तरह लाया जा सकता है।

इनसे होगा मुकाबला

होंडा की इस एसयूवी का मुकाबला परफॉर्मेंस वाले सेगमेंट में Hyundai Tucson, Skoda Kodiaq, Jeep Meridian, MG Majestor और Toyota Fortuner के साथ होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular