HomeAutomobilesTriumph Bonneville T40 इंडिया में हुई Launch, 350cc बाइक में क्‍या हैं...

Triumph Bonneville T40 इंडिया में हुई Launch, 350cc बाइक में क्‍या हैं खूबियां और कितनी रखी है Price?

Triumph Bonneville T40 को इंडिया में Launch किया गया है। 350cc सेगमेंट की इस बाइक में क्‍या खूबियां मिली हैं। क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Triumph Bonneville T40 को इंडिया में Launch किया गया है। 350cc सेगमेंट की इस बाइक में क्‍या खूबियां मिली हैं। कितना ताकतवर Engine इसमें मिला है। इसकी क्‍या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Triumph Bonneville T40 Launch हुई

इंडिया में ट्रॉयम्‍फ ने एक और बाइक बोनविल टी40 को लॉन्‍च कर दिया है। क्‍लासिक डिजाइन के साथ इस बाइक को 350 सीसी का इंजन दिया है। बाइक की सीट हाइट को 790 एमएम रखा गया है और इसका वजन 195 किलोग्राम है।

कितना ताकतवर Engine

मेकर ने इस बाइक को 350 सीसी का वही सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जो इस सेगमेंट आने वाली ट्रॉयम्‍फ की बाकी बाइक्‍स में भी मिल रहा है। इस इंजन से बाइक को 7000 आरपीएम पर 29 हॉर्स पावर और 5500 आरपीएम पर 31.2 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। साथ में 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स दिया है। बाइक में अपडेट किया गया सिलेंडर हेड दिया गया है साथ में नए इंजन ट्यूनिंग, खास कैमशॉफ्ट भी इसमें मिल रहा है।

कैसे हैं Features

ट्रॉयम्‍फ ने इस बाइक को नए फ्रेम के साथ ऑफर किया है। जो आगे से बजाज की बनाई गईं ट्रॉयम्‍फ की बाइक्‍स से मिलता है लेकिन इसका पिछला हिस्‍सा नया बनाया है। बाइक में स्‍पोक व्‍हील, 18 इंच टायर, सेंटर स्‍टैंड, 14.5 लीटर फ्यूल टैंक, राउंड शेप का 4 इंच TFT डिस्‍प्‍ले, 5 राइडिंग मोड्स, एबीएस, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, डिस्‍प्‍ले का हेरिटेज मोड, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, नेविगेशन की सुविधा के साथ सिंगल सीट दी गई है।

कितना रखा Price

ट्रॉयम्‍फ ने इस बाइक को इंडिया में 2.80 लाख रुपये में लॉन्‍च किया है। इसे हरे, लाल और काले रंग के ऑप्‍शन में ऑफर किया गया है। इस बाइ‍क की बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी को नवंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच में शुरू किया जाएगा।

किनसे मिलेगी चुनौती

ट्रॉयम्‍फ की इस बाइक को मार्केट में Royal Enfield Classic 350, Honda CB 350, Jawa 350 के साथ मुकाबला करना होगा।

मापदंड / विवरण मुख्य बिंदु (Key Details)
एक्स-शोरूम कीमत ₹2.80 लाख (डिलीवरी: नवंबर 2026 – जनवरी 2027)
इंजन व गियरबॉक्स 350 cc सिंगल-सिलेंडर (अपडेटेड हेड व कैमशाफ्ट)
• पावर/टॉर्क: 29 HP @ 7,000 rpm / 31.2 Nm @ 5,500 rpm
• गियरबॉक्स: 6-स्पीड MT
डायमेंशन्स & क्षमता सीट हाइट: 790 mm | वजन: 195 kg | फ्यूल टैंक: 14.5 लीटर
कलर विकल्प हरा (Green), लाल (Red), काला (Black)
इलेक्ट्रॉनिक्स & डिस्प्ले 4-इंच राउंड TFT डिस्प्ले, 5 राइडिंग मोड्स, क्रूज़ कंट्रोल, ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, हेरिटेज मोड, ब्लूटूथ व नेविगेशन
चेसिस व व्हील्स नया फ्रेम (नया रियर सेक्शन), स्पोक व्हील्स, 18″ टायर्स, सेंटर स्टैंड, सिंगल सीट
मुख्य मुकाबला Royal Enfield Classic 350, Honda CB 350, Jawa 350

 

यह भी पढ़ें- In Pics: अब बिगड़ेगा Royal Enfield का खेल, Triumph ने लॉन्‍च कर दी 350cc रेंज

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular