फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट में मोटोरोला एक नया डिवाइस पेश करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के आगामी वाइड-फोल्डेबल फोन को Motorola Razr Flex नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
पिछले महीने इस डिवाइस को लेकर कुछ जानकारियां सामने आई थीं, जबकि अब इसकी कथित Geekbench लिस्टिंग से नाम और हार्डवेयर से जुड़ी संभावित डिटेल्स का पता चला है। हालांकि, मोटोरोला ने अभी तक फोन के नाम, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च की तारीख को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Motorola Razr Flex के संभावित डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स के मुताबिक, Motorola Razr Flex में 6.92 इंच की OLED प्राइमरी डिस्प्ले दी जा सकती है। इसका रेजोल्यूशन 2364 x 1728 पिक्सल होने की संभावना है। इसके अलावा, स्क्रीन में 165Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और अन्य विजुअल अनुभव बेहतर हो सकता है।
फोन के बाहरी हिस्से में भी एक OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। यह स्क्रीन 4.97 इंच की हो सकती है, जिसका इस्तेमाल फोन को फोल्ड रखने के दौरान किया जा सकेगा।
Snapdragon प्रोसेसर और 12GB रैम मिलने की उम्मीद
Motorola Razr Flex की कथित Geekbench लिस्टिंग में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने का संकेत मिला है। हालांकि, इससे पहले आई कुछ रिपोर्ट्स में फोन के Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आने की संभावना जताई गई थी। ऐसे में फिलहाल इसके प्रोसेसर को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
लिस्टिंग में डिवाइस को 12GB रैम और Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ दिखाया गया है। Geekbench 6 के टेस्ट में इस कथित स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2,669 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 8,837 पॉइंट हासिल किए हैं।
Motorola Razr Flex में मिल सकते हैं 50MP के दो रियर कैमरे
कैमरा सेटअप की बात करें तो Motorola Razr Flex में डुअल रियर कैमरा सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में दो 32MP कैमरे दिए जा सकते हैं। हालांकि, इन कैमरों की पोजिशन और अन्य फीचर्स के बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
5000mAh बैटरी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट
बैटरी के मामले में भी यह फोल्डेबल फोन दमदार हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 25W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की भी संभावना है।
लॉन्च की बात करें तो Motorola Razr Flex को दिसंबर में पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट या उपलब्धता से जुड़ी जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए फोन के सभी संभावित फीचर्स की पुष्टि के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़ें
Jio का ₹450 रिचार्ज प्लान: 36 दिन की वैलिडिटी, 72GB डेटा और Google Gemini Pro समेत कई फायदे
iPhone 18 का डिजाइन हो सकता है बिल्कुल नया: 48MP के दो कैमरे और A20 चिपसेट मिलने की उम्मीद, यहां करें चेक
Redmi K100: 10,000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले के साथ आएगा रेडमी का नया फोन, जानें संभावित फीचर्स
क्या है नया: OnePlus Ace 7 Pro का डिजाइन लीक, 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद













Leave a Reply