HomeAutomobilesHyundai Ioniq 5 Facelift Launch हुई; बड़ी बैटरी और जादुई रेंज के...

Hyundai Ioniq 5 Facelift Launch हुई; बड़ी बैटरी और जादुई रेंज के साथ फीचर्स में हुआ बड़ा बदलाव, क्‍या है Price

Hyundai Ioniq 5 Facelift Launch हो गई है। इसमें क्‍या चेंज हुए हैं। Range कितनी बढ़ी है। कैसे Features मिले हैं। किस Price पर खरीदा जा सकेगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Hyundai Ioniq 5 Facelift Launch हो गई है। इंडिया में लॉन्‍च की गई इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी में क्‍या चेंज हुए हैं। इसकी Range को कितना बढ़ाया गया है। इसमें कैसे Features मिले हैं। किस Price पर खरीदा जा सकेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Ioniq 5 Facelift Launch हुई

हुंडई ने आयोनिक 5 के फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली लॉन्‍च किया है। यह इलेक्‍ट्रिक एसयूवी इंडियन मार्केट में पहले से ऑफर की जाती है, जिसे अब कई बड़े चेंज के साथ फिर से लॉन्‍च किया गया है।

बढ़ गई Range

मेकर ने इस एसयूवी को अब 84 kWh की बैटरी दी है जो पहले 72.6 kWh की थी। जिससे इसे अब फुल चार्ज करने पर 690 KM की रेंज मिलेगी, जो पहले से काफी ज्‍यादा है।

मिले शानदार Features

हुंडई ने इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को मार्केट में कई शानदार फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया है। अब इसमें नया फ्रंट बंपर, नए डिजाइन वाले अलॉय व्‍हील, स्क्डि प्‍लेट, रियर स्‍पॉयलर, वी गार्निश लाइटिंग डिजाइन, 3स्‍पोक लेदर स्‍टेयरिंग व्‍हील, 4 डॉट इलूमिनेटिड डिजाइन और सेंटर फेशिया, 62.5 सेमी की ड्यूल स्‍क्रीन जिसमें 12.3 इंच इंफोटेनमेंट और 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, वायरलेस फोन चार्जर, हीटेड और वेंटिलेटिड सीट, कनेक्‍टिड कार नेविगेशन सिस्‍टम, ओटीए, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, एक्टिव साउंड डिजाइन, रिमोट इमोबिलाइजेशन, हुंडई ब्‍लूलिंक, इन कार पेमेंट इंटीग्रेशन पीसीए-आर, पीडीडब्‍ल्‍यू, Obsidian Black इंटीरियर थीम और Gravity Gold Matte, Midnight Black Pearl, Titan Grey और Optic White एक्‍सटीरियर कलर ऑप्‍शन दिए हैं।

कितनी है Price

मेकर ने इस कार को सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्‍च किया है। जिसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 55.70 लाख रुपये है।

अपग्रेड के साथ रखी मजबूत नींव

नई हुंडई आयोनिक 5 के लॉन्च पर हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ तरुण गर्ग ने कहा – नई हुंडई आयोनिक 5 के लॉन्च के साथ, हम ड्राइविंग रेंज, प्रौद्योगिकी और रोजमर्रा की सुविधा को बढ़ाने वाले सार्थक उत्पाद अपग्रेड की पेशकश करके इस मजबूत नींव को और मजबूत कर रहे हैं। ये सुधार आयोनिक 5 को एक प्रीमियम, भविष्य के लिए तैयार इलेक्ट्रिक एसयूवी के रूप में और अधिक आकर्षक बनाते हैं।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular