Google Fitbit Edge: फिटनेस ट्रैकिंग के लिए अब सिर्फ स्मार्टवॉच पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। गूगल का नया Fitbit Edge उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो हल्के डिजाइन में फिटनेस और स्मार्ट फीचर्स का अनुभव चाहते हैं।
कंपनी के मुताबिक, इस डिवाइस में बड़ी स्क्रीन, कई स्पोर्ट्स मोड और एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग की सुविधाएं मिलती हैं। इसकी बैटरी एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक चलने का दावा किया गया है।
Google Fitbit Edge की कीमत और उपलब्धता
Google Fitbit Edge की शुरुआती कीमत 179.99 डॉलर यानी करीब 17,200 रुपये रखी गई है। इसके साथ छोटे और बड़े आकार के सिलिकॉन एक्टिव बैंड मिलेंगे। ट्रैकर को चार कलर कॉम्बिनेशन में पेश किया गया है।
इनमें मैट ब्लैक एल्युमिनियम के साथ ऑब्सिडियन बैंड, सैटिन सिल्वर एल्युमिनियम के साथ फॉग बैंड, सैटिन पाइराइट एल्युमिनियम के साथ ऑलिव बैंड और शैंपेन गोल्ड एल्युमिनियम के साथ कैन्यन बैंड शामिल हैं।
गूगल ने इसका Stephen Curry Special Edition भी पेश किया है, जिसकी कीमत 219.99 डॉलर यानी करीब 21,000 रुपये है। इसमें सैटिन पाइराइट एल्युमिनियम केस और वॉटर-रेसिस्टेंट रिसाइकल्ड पॉलिएस्टर बैंड दिया गया है। बैंड पर स्टीफन करी के सिग्नेचर कलर एक्सेंट भी मिलते हैं।
जानकारी के मुताबिक, Google Store और रिटेल पार्टनर्स के जरिए इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी पहली सेल 27 अक्टूबर से शुरू होने वाली है।
Introducing Fitbit Edge, our next-generation health and fitness tracker. Featuring sleek design, a brilliant display, glanceable fitness guidance and advanced health tracking to support your wellness goals. It’s designed for both active lifestyles and everyday wear. https://t.co/DQj21AKSNQ
— Google (@Google) October 12, 2026
1.34 इंच की AMOLED डिस्प्ले और GPS
Fitbit Edge में 1.34 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले फीचर को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि इसकी स्क्रीन पिछली जनरेशन के Fitbit ट्रैकर्स की तुलना में 46 प्रतिशत ज्यादा व्यूइंग एरिया देती है।
डिवाइस में एक फिजिकल साइड बटन भी मिलता है। इसकी मदद से यूजर वर्कआउट को रोक और दोबारा शुरू कर सकते हैं। इसमें Ambiq AP5 माइक्रोकंट्रोलर और 64MB NOR फ्लैश स्टोरेज दी गई है।
कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, बिल्ट-इन GPS और Galileo पोजिशनिंग की सुविधा भी दी गई है। इससे यूजर स्मार्टफोन से कनेक्ट किए बिना अपनी गतिविधियों और रूट को ट्रैक कर सकते हैं।
40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और हेल्थ फीचर्स
नए फिटनेस ट्रैकर में 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें ऑटोमैटिक एक्टिविटी रिकग्निशन और अल्टीमीटर भी मौजूद है, जो रनिंग और सीढ़ियां चढ़ने जैसी गतिविधियों के दौरान ऊंचाई में होने वाले बदलाव को ट्रैक करता है।
इसके अलावा, डिवाइस Cardio Load, Daily Readiness, VO2 Max, Active Zone Minutes और हार्ट रेट से जुड़ी जानकारी देता है। हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इसमें ऑप्टिकल हार्ट रेट मॉनिटर, ECG सेंसर, SpO2 ट्रैकिंग और स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं।
Fitbit Edge में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी दिए गए हैं। इसके ऑन-डिमांड ECG फीचर की मदद से एट्रियल फिब्रिलेशन के संभावित संकेतों की जांच की जा सकती है। इसके अलावा, इरेगुलर हार्ट रिदम नोटिफिकेशन, स्लीप स्टेज एनालिसिस और हार्ट रेट वेरिएबिलिटी ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलती है।
स्मार्ट नोटिफिकेशन और Google Maps का सपोर्ट
फिटनेस के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए इसमें स्मार्टफोन नोटिफिकेशन देखने की सुविधा दी गई है। सपोर्टेड प्लेटफॉर्म पर यूजर क्विक टेक्स्ट रिप्लाई भी कर सकते हैं।
इसके अलावा, म्यूजिक कंट्रोल, अलार्म, टाइमर और Google Maps की बेसिक गाइडेंस जैसे फीचर्स मिलते हैं। इससे वर्कआउट के दौरान और दैनिक गतिविधियों में डिवाइस का इस्तेमाल करना आसान हो सकता है।
7 दिन तक चलेगी बैटरी
Google Fitbit Edge में 65mAh की रिप्लेसेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज होने पर यह 7 दिन तक चल सकती है।
इसे पूरी तरह चार्ज होने में करीब 90 मिनट लगने की बात कही गई है। वहीं, 5 मिनट की चार्जिंग से 24 घंटे तक इस्तेमाल का दावा किया गया है।
वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए इसमें 5 ATM और IP68 रेटिंग दी गई है। कुल मिलाकर, Fitbit Edge में फिटनेस ट्रैकिंग, हेल्थ मॉनिटरिंग और रोजमर्रा के स्मार्ट फीचर्स को एक साथ उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है। हालांकि, वास्तविक बैटरी बैकअप इस्तेमाल और एक्टिव फीचर्स के आधार पर अलग हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Google Pixel Watch 5 भारत में लॉन्च, 40 घंटे तक की बैटरी और Gemini AI का सपोर्ट
ये भी पढ़ें
Infinix GT 50 Pro भारत में जल्द होगा लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले और 6,500mAh बैटरी के साथ मिलेंगे गेमिंग फीचर्स
Redmi 17C 5G की पहली सेल शुरू, ₹20,999 में मिलेगा 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी वाला फोन
फ्लिपकार्ट ने शुरू किया ‘द बिग बिलियन डेज 2026’, 8 अक्टूबर से Plus और BLACK मेंबर्स को Early Access; चेक करें डिटेल्स
Amazon Great Indian Festival 2026: आधी रात से शुरू हुई सेल, लाखों प्रोडक्ट्स पर मिल रही साल की सबसे कम कीमतें; चेक करें












Leave a Reply