HomeAutomobiles12.3-इंच डुअल स्क्रीन, ADAS और हाइब्रिड इंजन के साथ Kia Sorento Launch...

12.3-इंच डुअल स्क्रीन, ADAS और हाइब्रिड इंजन के साथ Kia Sorento Launch हुई, कितनी है Price

Kia Sorento Launch हो गई है। इस एसयूवी को मेकर ने कौन सी खूबियों के साथ ऑफर किया है। किस Price पर लॉन्‍च किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Kia Sorento Launch आखिरकार इंडियन मार्केट में आ ही गई है। इस एसयूवी को मेकर ने कौन सी खूबियों के साथ ऑफर किया है। किस तरह की टेक्‍नोलॉजी वाले इंजन को ऑफर किया है। किस Price पर लॉन्‍च किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia Sorento Launch हुई

साउथ कोरियन कार मेकर किआ ने इंडियन मार्केट में सोरेंटो को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी को लॉन्‍च से पहले ही रिवील कर दिया था। लेकिन अब इसे धमाकेदार प्राइज के साथ लॉन्‍च किया है।

कैसे हैं Features

मेकर ने इस एसयूवी को टाइगर फेस फ्रंट ग्रिल, आइस क्‍यूब LED हेडलैंप, Y शेप LED DRLs, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, रूफ रेल, यू शेप LED टेल लैंप, रियर स्‍पॉयलर, 12.3 इंच ड्यूल कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, AI, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, सॉफ्ट लेदर टच इंटीरियर, 12 स्‍पीकर बोस म्‍यूजिक सिस्‍टम, रियर वाइपर, वॉशर, ड्यूल एग्‍जॉस्‍ट टिप, ग्रे-ब्‍लैक और ग्रे-ब्राउन इंटीरियर थीम, रोटरी ड्राइव सेलेक्‍टर, वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, 6-7 सीटर ऑप्‍शंस, को-पैसेंजर सीट में बॉस मोड, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, हेड-अप डिस्‍प्‍ले जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

श्रेणी (Category) फीचर्स का विवरण
एक्सटीरियर (Exterior) टाइगर फेस फ्रंट ग्रिल, आइस क्यूब LED हेडलैंप, Y शेप LED DRLs, 19 इंच अलॉय व्हील्स, रूफ रेल, U शेप LED टेल लैंप, रियर स्पॉइलर, रियर वाइपर, वॉशर, ड्यूल एग्जॉस्ट टिप
इंटीरियर (Interior) सॉफ्ट लेदर टच इंटीरियर, ग्रे-ब्लैक और ग्रे-ब्राउन इंटीरियर थीम, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, 6-7 सीटर ऑप्शंस
इंफोटेनमेंट व टेक्नोलॉजी 12.3 इंच ड्यूल कर्व्ड डिस्प्ले, AI, 12 स्पीकर बोस म्यूजिक सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले
कम्फर्ट व कन्वीनियंस क्रूज कंट्रोल, रोटरी ड्राइव सेलेक्टर, वायरलेस फोन चार्जर, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, को-पैसेंजर सीट में बॉस मोड, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल

 

कितनी है Safe

किआ ने इस एसयूवी में 10 एयरबैग, डिजिटल IRVM, 360 डिग्री कैमरा, ऑटो पार्किंग असिस्‍टेंस, रियर डैशकैम, टीपीएमएस, Level-2 ADAS के साथ कई सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

Kia Sorento Launch
Kia Sorento Launch
PC- autotechbiz.in

कितना ताकतवर है Engine

किआ सोरेंटो को 2 इंजन ऑप्‍शंस के साथ लॉन्‍च किया है। इस एसयूवी में मेकर ने 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन दिया है, जो इस एसयूवी को 180 हॉर्स पावर और 265 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देती है। इसके साथ दी गई बैटरी से इसे अलग से 65 हॉर्स पावर देती है। इसमें 6स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर, AWD और FWD ऑप्‍शंस दिया है।

दूसरे इंजन ऑप्‍शन में इसे 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया है। इस इंजन से एसयूवी को 193 हॉर्स पावर और 442 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके साथ में 8 स्‍पीड डीसीटी गियरबॉक्‍स है। पेट्रोल की तरह ही इसमें भी FWD और RWD ऑप्‍शंस हैं। साथ में नॉर्मल, ईको, स्‍पोर्ट, स्‍मार्ट ड्राइविंग मोड्स हैं। AWD में अलग से स्‍नो, मड और सैंड टैरेन मोड्स भी दिए हैं।

मापदंड / फीचर्स 1.6L टर्बो पेट्रोल स्ट्रांग हाइब्रिड 2.2L डीजल इंजन
इंजन क्षमता / टाइप 1.6L Turbo Petrol Strong Hybrid 2.2L Diesel Engine
इंजन पावर व टॉर्क 180 hp / 265 Nm 193 hp / 442 Nm
इलेक्ट्रिक मोटर पावर 65 hp (बैटरी से अलग से)
गियरबॉक्स 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर (Torque Converter) 8-स्पीड डीसीटी (Dual-Clutch Transmission)
ड्राइवट्रेन ऑप्शंस FWD / AWD FWD / AWD (RWD)
ड्राइविंग मोड्स नॉर्मल, ईको, स्पॉर्ट, स्मार्ट नॉर्मल, ईको, स्पॉर्ट, स्मार्ट
टेरेन मोड्स (AWD में) स्नो, मड, सैंड स्नो, मड, सैंड

 

Kia Sorento Launch
Kia Sorento Launch
PC- autotechbiz.in

कितनी है Price

मेकर ने इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में 27.99 लाख रुपये से लेकर 40.39 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज के बीच लॉन्‍च कर दिया है।

The Kia Sorento

Introductory price starts at ₹27 99 000*

Powertrain Seater HTE HTE(O) HTK HTK(A) HTK(A)
Black Line
HTX
(AWD)
HTX Black Line
(AWD)
HTX (A)
(AWD)
HTX(A) Black Line
(AWD)
Smartstream D2.2 8DCT 7 Seater ₹27 99 000 ₹29 49 000 ₹32 49 000 ₹33 49 000 ₹33 69 000 ₹37 49 000 ₹37 69 000 ₹38 49 000 ₹38 69 000
Smartstream D2.2 8DCT 6 Seater ₹32 69 000 ₹33 69 000 ₹33 89 000 ₹37 69 000 ₹37 89 000 ₹38 69 000 ₹38 89 000
Smartstream G1.6 T-Gdi HEV 6AT 7 Seater ₹29 49 000 ₹30 99 000 ₹33 99 000 ₹34 99 000 ₹35 19 000 ₹38 99 000 ₹39 19 000 ₹39 99 000 ₹40 19 000
Smartstream G1.6 T-Gdi HEV 6AT 6 Seater ₹34 19 000 ₹35 19 000 ₹35 39 000 ₹39 19 000 ₹39 39 000 ₹40 19 000 ₹40 39 000

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में इस एसयूवी को Jeep Meridian, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron, Toyota Fortuner, MG Majestor से चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Kia करने जा रही है 2026 का सबसे बड़ा धमाका; शोरूम पर पैसे जमा करने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular