Kia करने जा रही है 2026 का सबसे बड़ा धमाका; शोरूम पर पैसे जमा करने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट!

Kia Sorento Teaser
Kia Sorento Teaser PC- Social Media

Kia इंडियन मार्केट में बड़े धमाके की तैयारी में है। मेकर अगले कुछ हफ्तों में कौन सी 2 नई SUVs को लाने जा रही है। इनमें कौन सी खूबियों को दिया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Kia करेगी 2 SUVs Launch

कार मेकर किआ इंडियन मार्केट में अगले कुछ हफ्तों में ही एक नहीं बल्कि 2-2 नई एसयूवी ला रही है। मेकर ने एक टीजर रिलीज किया है। जिसमें किस सेगमेंट में इन दोनों को लाया जा रहा है, इसकी डिटेल मिली है।

टीजर में पता चला

किआ ने सोशल मीडिया पर जो टीजर शेयर किया है, उसमें यह नहीं बताया है कि किन कारों को लाया जा रहा है। लेकिन यह बता दिया है कि उन दोनों एसयूवी को किस तरह की टेक्‍नोलॉजी के साथ लाया जा रहा है।

कौन सी टेक्‍नोलॉजी मिलेगी

टीजर में पता चला है कि वह BEV और HEV टेक्‍नोलॉजी के साथ दोनों कारों को ला रही है। लेकिन इनमें कौन सी कारें होंगी इसकी डिटेल हम आपको दे रहे हैं।

आएगी Kia Syros EV

किआ सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में अपनी सिरोस को ऑफर कर रही है। इस एसयूवी को K1 प्‍लेटफॉर्म के साथ किआ की नई सोच पर बनाया गया है। इसी के EV वर्जन को अब इंडिया में लाया जा रहा है।

कब हो रही लॉन्‍च

मेकर ने ऑफिशियली तो नहीं बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे इंडिया में 24 July को लॉन्‍च किया जा सकता है।

HEV सेगमेंट में आएगी ये एसयूवी

किआ सिरोस को BEV सेगमेंट में लॉन्‍च करने के करीब 2 से 3 महीनों के अंदर ही मेकर दूसरी एसयूवी को HEV सेगमेंट में लाएगी। यह एसयूवी ग्‍लोबल पोर्टफोलियो से ली जाएगी और यह Kia Sorento होगी। जिसे 7 सीटर के साथ लाया जाएगा। अभी इसकी डेट सामने नहीं आई है, लेकिन इसे फेस्टिव सीजन तक लॉन्‍च कर दिया जाएगा।