Mahindra ने अब अहमदाबाद में नई डीलरशिप Param Automotive की शुरूआत कर दी है। इस शोरूम में कैसी सुविधाएं मिलेंगी। शोरूम और सर्विस सेंटर में कितनी कारों को शोकेस और सर्विस किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mahindra ने शुरू की नई डीलरशिप
महिंद्रा की नई डीलरशिप अब गुजरात के अहमदाबाद में भी शुरू हो गई है। परम ऑटोमोटिव की ओर से अहमदाबाद में इस नई महिंद्रा की डीलरशिप को शुरू किया गया है। इसके पहले परम ऑटोमोटिव की गुजरात और राजस्थान में भी काफी मजबूत डीलरशिप नेटवर्क है।
कैसी मिलेंगी सुविधाएं
परम ऑटोमोटिव की ओर से नई डीलरशिप को 40 हजार स्क्वायर फुट में शुरू किया गया है। जिसमें एक साथ 18 एसयूवी को शोकेस किया जाएगा। इसी के साथ इसमें कस्टमर्स के लिए लाउंज, डिलीवरी जोन, एक्सेसरीज फिटमेंट एरिया, टेस्ट ड्राइव एरिया को भी बनाया गया है।
कैसा है महिंद्रा का पोर्टफोलियो
महिंद्रा फिलहाल इंडियन मार्केट में सिर्फ एसयूवी सेगमेंट में ही गाड़ियाँ ऑफर कर रही है। इन गाड़ियों में Mahindra XUV 3XO, Mahindra Bolero Classic, Mahindra Bolero Neo, Mahindra Scorpio Classic, Mahindra Scorpio N, Mahindra XUV 7XO, Mahindra Thar OG, Mahindra Thar Roxx को ऑफर करती है। ईवी सेगमेंट में महिंद्रा की ओर से Mahindra BE6, Mahindra XEV 9e, Mahindra XEV 9s के साथ Mahindra XUV 3XO EV जैसे पोर्टफोलियो के साथ आती है।
कितनी है सेल
महिंद्रा की टोटल सेल की बात की जाए तो सितंबर 2026 में मेकर ने पूरे इंडिया में 64092 यूनिट्स की सेल की है। जिसमें स्कॉर्पियो की डिमांड सबसे ज्यादा रही है। इस एसयूवी की पिछले महीने में 17313 यूनिट्स की सेल पूरे इंडिया में हुई है। इसके बाद XUV 3XO और तीसरे नंबर पर Mahindra Bolero की डिमांड रही है।
यह भी पढ़ें- Mahindra Bolero Neo: खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3 वेरिएंट महंगे तो 1 हुआ सस्ता; अब जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ये भी पढ़ें
Universo Ferrari: 14 दिन बाद India में खत्म हुआ, पहुंचे रिकॉर्ड तोड़ लवर्स, जानिए इवेंट में कौन-कौन सी गाड़ियां दिखीं?
Hero Xtreme 125R Stealth Edition: 125 सीसी सेगमेंट में आ गया खास एडिशन, कितनी है Price
BMW F 450 GS: मार्केट में आ गया नया ‘Sports’ वेरिएंट; जानिए किन Features से है लैस, कितनी है Price?
E20 Petrol: 20% बोलकर आपको दिया जा रहा 30% फ्लेक्स फ्यूल, Karnataka Govt के बड़े खुलासे से मची खलबली













Leave a Reply