HomeAutomobilesLexus TZ Electric SUV का डेब्‍यू हुआ; 530 KM की जादुई रेंज...

Lexus TZ Electric SUV का डेब्‍यू हुआ; 530 KM की जादुई रेंज और लग्जरी फीचर्स देख फटी रह जाएंगी आंखें

Lexus TZ Electric SUV का ग्‍लोबल डेब्‍यू हो चुका है। इस एसयूवी में कितनी Range मिलेगी, किस तरह के Features मिलेंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

Lexus TZ Electric SUV का ग्‍लोबल डेब्‍यू हो चुका है। मेकर ने इस एसयूवी में कैसे Features दिए हैं। इसमें कितनी Range मिलेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Lexus TZ Electric हुई अनवील

टोयोटा के लग्‍जरी कार ब्रॉन्‍ड लेक्‍सस ने ग्‍लोबली नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी टीजेड का डेब्‍यू कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी 3 रो और 7 सीटों के साथ ऑफर किया है।

मिले शानदार Features

लेक्‍सस टीजेड एसयूवी को शानदार फीचर्स के साथ लाई है। इसमें 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 14 इंच की सेंटर स्‍क्रीन, जालीदार पैनल में एसी वेंट, कैप्‍टन सीट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, सेकेंड रो में पावर्ड फुटरेस्‍ट, वन टच डाउन सीट्स, मल्‍टीजोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, हीटेड सीट्स, 21 स्‍पीकर मार्क लेंविसन साउंड सिस्‍टम, ADAS सेफ्टी, एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलैंप, बॉडी क्‍लैडिंग, रियर में लेक्‍सस लोगो के साथ कनेक्‍टिड टेल लैंप, शार्क फिन एंटीना दिया है।

मिलेगी 530 KM Range

मेकर ने इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी में 76.96 kWh और 95.82 kWh के 2 बैटरीपैक दिए हैं। जिससे 530 KM की रेंज मिलेगी। इस एसयूवी में ऑल व्‍हील ड्राइव को स्‍टैंडर्ड दिया गया है। साथ में रियर व्‍हील स्‍टेयरिंग का ऑप्‍शन भी मिलेगा। इसकी दोनों मोटर को एक्‍सल पर लगाया है जो इसे 224 बीएचपी के साथ 268.6 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। इसके सिस्‍टम से टोटल पावर आउटपुट 402 बीएचपी का मिलता है। मेकर दावा कर रही है कि 5.4 सेकेंड में ही यह एसयूवी 0 से 100 KMPH की स्‍पीड से चलाई जा सकेगी। फास्‍ट चार्जर से 35 मिनट में 10 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है।

इंडिया भी आएगी?

लेक्‍सस ने अभी ग्‍लोबल लेवल पर इसे अनवील किया है। लेकिन जिस तरह इंडियन मार्केट में हर बड़े ब्रॉन्‍ड की नई कारों को लाया जा रहा है। ऐसे में माना तो यही जा रहा है कि लेक्‍सस भी इस एसयूवी को इंडिया में 2027 के Auto Expo में ला सकती है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular