HomeAutomobilesMahindra के सबसे 'माफिया' Scorpio N Pickup के ऑफिशियल टीजर में क्या-क्या...

Mahindra के सबसे ‘माफिया’ Scorpio N Pickup के ऑफिशियल टीजर में क्या-क्या मिला खास? अभी तुरंत क्लिक करें और सीक्रेट देखें!

Mahindra Scorpio N Pickup Launch होने वाला है। इसके पहले मेकर ने इसका Teaser रिलीज किया है। इसमें क्‍या डिटेल मिली हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mahindra Scorpio N Pickup Launch होने वाला है। इसके पहले मेकर ने इसका Teaser सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। इस टीजर में किस तरह की डिटेल मिल रही हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra Scorpio N Pickup का आया टीजर

महिंद्रा ने आखिरकार स्‍कॉर्पियो एन के पिकअप का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज कर ही दिया है। जिसके बाद यह ऑफिशियली कंफर्म हो गया है कि मेकर इसे जल्‍द ही लॉन्‍च कर देगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahindra Automotive (@mahindra_auto)

क्‍या मिली डिटेल

टीजर में मेकर ने पिकअप की झलक को दिखाया है। जिसमें फ्रंट, रियर, साइड प्रोफाइल से लेकर इंटीरियर तक की डिटेल्‍स रिवील की हैं। इसको स्‍कॉर्पियो एन के मूल डिजाइन के साथ लाया जाएगा, लेकिन इसमें कई अपडेट किए गए हैं। जिससे यह पिकअप काफी बोल्‍ड लग रहा है।

कैसा है डिजाइन

टीजर में जो झलक देखने को मिली है, उसके हिसाब से यह डबल कैब वर्जन है। जिसमें चार दरवाजे और पीछे की ओर फ्लैट बैड मिलेगा। इसमें फ्रंट में ट्विन पीक वाला लोगो, हनी कॉम्‍ब मैश फ्रंट ग्रिल, स्‍लीक एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, C शेप वर्टिकली एलईडी टेल लैंप, टेलगेट पर महिंद्रा की बैजिंग, नए डिजाइन के साथ अलॉय व्‍हील, साइड प्रोफाइल में बोल्‍डनेस, पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट पैनल, मल्‍टीफंक्‍शन स्‍टेयरिंग व्‍हील, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, रोटरी डायल, इलेक्‍ट्रिक पार्किंग ब्रेक, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट को दिया जाएगा।

मिलेगा एसयूवी वाला इंजन

मेकर इस पिकअप को भी महिंद्रा स्‍कॉर्पियो एन वाले इंजन के साथ ही लाएगी। इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर टर्बो डीजल इंजन के ऑप्‍शन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी मिलेगा। साथ में 4Xplore को भी ऑफर किया जाएगा।

कब हो रही Launch

मेकर ने टीजर में ही इसके डेब्‍यू की डेट भी दे दी है। जिसके हिसाब से इसे ऑफिशियली इंडियन मार्केट में 14 August 2026 की शाम में लॉन्‍च किया जाएगा। इसके अगले दिन 15 August 2026 को मेकर Mahindra BE6 Sporteq को भी लॉन्‍च करेगी।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular