Maruti इंडियन मार्केट में हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कई कारों को बेचती है। मेकर ने अपनी सभी कारों की प्राइज कितनी बढ़ाई (Maruti Car Price Hike) है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
महंगी हुई Maruti Cars
मारुति ने अपनी सभी कारों की प्राइज को रिवाइज कर दिया है और अब सभी कारें महंगी भी हो गई हैं। मेकर ने पहले ही बता दिया था कि वह अपनी कारों की प्राइज को रिवाइज करने वाली है।
कितनी महंगी हुईं
मारुति ने अपने पोर्टफोलियो की सभी कारों की प्राइज में 20 हजार रुपये तक बढ़ाए हैं। यह प्राइज सभी मॉडल्स के सभी वेरिएंट्स पर एक जैसे बढ़ाने की जगह अलग अलग बढ़ाए गए हैं।
क्या दी वजह
प्राइज बढ़ाने पर मारुति ने अपना कारण भी बताया है। मेकर ने बताया है कि पिछले कुछ महीनों से, कंपनी लागत कम करने के उपायों के ज़रिए लागत के असर को जितना हो सके कम करने की लगातार कोशिश कर रही है। हालाँकि, महंगाई का बोझ ज़्यादा होने और लागत से जुड़ी मुश्किल परिस्थितियाँ बनी रहने के कारण, कंपनी बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाज़ार पर डालने के लिए मजबूर है, साथ ही यह भी पक्का कर रही है कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम हो।
कितनी हैं कारें
मारुति इंडियन मार्केट में सबसे सस्ती कार S Presso से लेकर MPV सेगमेंट में Maruti Invicto तक ऑफर करती है। कुल मिलाकर मेकर इंडिया में 18 से 20 मॉडल्स के कई वेरिएंट्स लाती है और हर महीने 1.70 लाख से 2 लाख तक कारें बेचती है, जो इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- Crash Test में कितना मजबूत निकला नई Maruti Brezza Facelift का लोहा? अभी क्लिक करें और पढ़ें सेफ्टी का सच
ये भी पढ़ें
Maruti Victoris का दिखा कैमोफ्लान्ड वर्जन; जानिए फेसलिफ्ट आएगा या मिलेगी कोई एकदम नई Technology?
Ducati Hypermotard V2 और V2 SP बाइक्स इंडिया में Launch हुईं, शानदार Features और ताकतवर Engine के साथ कितनी है Price
कार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! अब हर गाड़ी में अनिवार्य होगा AEB फीचर; MoRTH ने तय की है टाइमलाइन?
Paddle Shifters और धाकड़ Driving Modes के साथ आ रही Hyundai Bayon; जानिए कितनी हो सकती है Price?













Leave a Reply