BYD Denza को इंडियन मार्केट में ला रही है। इस नए ब्रॉन्ड की मार्केट में एंट्री कब हो रही है। नए ब्रॉन्ड के साथ किन कारों को सबसे पहले इंडिया में ऑफर किया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
BYD Denza आएगी इंडिया
चाइनीज इलेक्ट्रिक कार मेकर बीवाईडी अब इंडियन मार्केट में अपने नए ब्रॉन्ड डैंजा को भी लाने जा रही है। मेकर इस ब्रॉन्ड को कब लाएगी इसकी डिटेल भी सामने आ चुकी है।
कब होगी लॉन्च
इंडियन मार्केट में नए ब्रॉन्ड को बीवाईडी की ओर से 13 November 2026 को लॉन्च कर दिया जाएगा। इस नए ब्रॉन्ड के साथ कम से कम 2 कारों को ऑफर किया जा सकता है।
किन कारों को करेगी ऑफर
Denza की ओर से इंडिया में एंट्री के साथ 2 नई कारों को लॉन्च किया जा सकता है। इनमें D9 और Z9 GT जैसी कारें शामिल हो सकती हैं। Denza D9 को इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा और Denz Z9 GT को इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान कार सेगमेंट में लाया जा सकता है।
क्या होगी खासियत
डेंजा डी9 को फ्रंट व्हील ड्राइव लग्जरी इलेक्ट्रिक एमपीवी की तरह लाया जा सकता है। जिसमें ऑल व्हील ड्राइव को भी ऑफर किया जा सकता है। इसके फ्रंट व्हील वर्जन में 313 हॉर्स पावर और 360 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। जबकि ऑल व्हील ड्राइव वर्जन में लगी मोटर से 374 हॉर्स पावर और 470 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसमें 103.36 kWh की बैटरी दी जाएगी जो 520 रेंज मिल सकती है।
दूसरी कार के तौर पर Denza Z9 GT लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान कार की तरह लाया जा सकता है। इसको 4 दरवाजे वाली कार की तरह लाया जाएगा। इसमें जो मोटर लगी है 1156 हॉर्स पावर देगा। जो कार को 2.7 सेकंड में 0-100 KMPH की स्पीड पकड़ सकती है। इससे ज्यादा डिटेल अभी इंडियन मार्केट के लिए कंफर्म नहीं हो पाई है।
यह भी पढ़ें- Petrol की टेंशन और चार्जिंग का झंझट दोनों खत्म; BYD ला रही है 1000KM से ज्यादा चलने वाली PHEV गाड़ी
ये भी पढ़ें
Maruti Suzuki VICTORIS AURUM Edition: 1 साल का जश्न मनाने आया नया एडिशन, जानिए इस किट में क्या-क्या है खास?
2026 Bajaj Pulsar NS 200 Launch: ज्यादा पावर और नए हाई-टेक फीचर्स के साथ अपडेट हुई, कितनी रखी Price
Maruti Victoris: दिखा एसयूवी का कैमोफ्लान्ड वर्जन; जानिए फेसलिफ्ट आएगा या मिलेगी कोई एकदम नई Technology?
Ducati Hypermotard V2 और V2 SP: बाइक्स इंडिया में Launch हुईं, शानदार Features और ताकतवर Engine के साथ कितनी है Price













Leave a Reply