HomeAutomobilesMG Hector का नया अवतार आ गया—मिले दमदार फीचर अपडेट, 2 नए...

MG Hector का नया अवतार आ गया—मिले दमदार फीचर अपडेट, 2 नए कलर और पहले से कम कीमत, खरीदने का सही मौका

MG Hector को अपडेट कर मेकर ने लॉन्‍च किया है। इसमें क्‍या चेंज किए हैं। किन नए फीचर्स को जोड़ा है। किस प्राइज पर लॉन्‍च किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

MG Hector को इंडियन मार्केट में काफी शानदार फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। लेकिन अब इस एसयूवी को और भी शानदार बनाकर New MG Hector की तरह लॉन्‍च किया गया है। मेकर ने इसमें क्‍या चेंज किए हैं। किन नए फीचर्स को अपडेट किया है। किस प्राइज पर इसे लॉन्‍च किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

नई MG Hector लॉन्‍च

ब्रिटिश कार ब्रॉन्‍ड MG ने इंडियन मार्केट में अपनी Hector एसयूवी के नए अवतार को लॉन्‍च किया है। मेकर ने इसमें कई कॉस्‍मैटिक चेंज किए हैं, जिससे यह पहले से ज्‍यादा खूबसूरत हो गई है।

क्‍या है खूबी

मेकर ने इस एसयूवी को 5,6 और 7 सीटर के ऑप्‍शन दिए हैं। 5 सीटर में Dual Tone Ice Grey और 6-7 सीटर में Dual Tone Urban Tan इंटीरियर को दिया है। साथ में डैशबोर्ड, डोर, कंसोल पर लैदरेट पैक भी मिलेगा।

मिले नए फीचर

मेकर ने एसयूवी को कई नए फीचर्स के साथ ऑफर किया है। जिसमें सेगमेंट फर्स्‍ट फीचर i-SWIPE का है। इस फीचर की वजह से मल्‍टी टच ऑपरेशंस को किया जा सकता है। जैसे 2 और 3 फिंगर से ही एसी, म्‍यूजिक और नेविगेशन जैसे फीचर्स एक्‍सेस हो सकते हैं। इस फीचर के अलावा मेकर ने डिजिटल ब्‍लूटूथ की, की-शेयरिंग कैपेबिलिटी, मेंटेनेंस अलर्ट, रिमोट एसी कंट्रोल, 17.78 सेमी फुली डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट पैनल, 14 इंच एचडी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलेस कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, रूफ रेल, शॉर्क फिन एंटीना, 8 कलर एंबिएंट लाइट, i-Smart टेक्‍नोलॉजी के साथ 70 से ज्‍यादा कनेक्‍टिड फीचर्स, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, एंटी थेफ्ट इमोबिलाइजेशन, PM 2.5 फिल्‍टर, रेन सेंसिंग वाइपर, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, 6वे पावर एडजस्‍टेबल ड्राइवर सीट,टेलीस्‍कोपिक और टिल्‍ट स्‍टेयरिंग व्‍हील, ऑडियो के लिए रिमोट कंट्रोल के साथ कई शानदार फीचर्स दिए हैं।

सेफ है नई MG Hector

एमजी की नई हेक्‍टर को काफी सेफ रखा गया है। इसमें Level-2 ADAS, ABS, EBD, ESP, TCS, Hill Hold Control और Brake Assist जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ कई और फीचर को भी दिया है।

ताकतवर है इंजन

एमजी ने नई Hector को 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। जिससे इस एसयूवी को 143 पीएस की पावर के साथ 250 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। ट्रांसमिशन के ऑप्‍शंस में सीवीटी और मैनुअल भी ऑफर किए गए हैं।

किस प्राइज पर लॉन्‍च हुई नई MG Hector

नई MG Hector को इंडियन मार्केट में 11.99 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज के साथ ऑफर किया गया है। इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 19.90 लाख रुपये होगी। इसके साथ ही इस पर 7 साल की वारंटी और 100 पर्सेंट ऑन रोड प्राइज फंडिंग भी हो रही है।

Diesel वेरिएंट के प्राइज कब आएंगे सामने

एमजी ने नई हेक्‍टर के सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट्स के प्राइज को ही रिविल किया है। अगले साल 2026 में इसके डीजल वेरिएंट्स के प्राइज को भी रिवील किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular