Mobile Charging Tips In Hindi: लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास मोबाइल फोन है। चाहे आप नौकरी करते हैं, चाहे आपका अपना काम है आदि, लेकिन हर कोई अपने पास मोबाइल फोन जरूर रखता है क्योंकि ये आज की जरूरत नजर आता है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: मोदी सरकार आपके खाते में कब भेज सकती है 20वीं किस्त? यहां जानें किसान
बस किसी के पास काफी महंगा मोबाइल होता है तो किसी के पास थोड़ा सस्ता मोबाइल फोन, लेकिन अपने-अपने मोबाइल फोन का ख्याल हर कोई रखता है और चाहता है कि वो लंबे समय तक चले।
पर क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपके मोबाइल की बैटरी खराब हो सकती है? शायद नहीं, लेकिन आपको ये बातें पता होना जरूरी हो जाता है। इसलिए आप यहां जान सकते हैं कि मोबाइल को चार्ज करते समय आपको किन बातों का ध्यान रखन चाहिए जिससे आपके मोबाइल की बैटरी खराब न हो।
ऑरिजनल चार्ज से ही चार्ज करें
अगर आप भी अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाते हैं तो ध्यान रखें कि ऑरिजनल चार्जर से ही करें। हम थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में या बैटरी खत्म होने पर किसी भी चार्जर से अपना मोबाइल चार्ज कर लेते हैं। ऐसा न करें वरना मोबाइल की बैटरी जल्दी खराब हो सकती है।
चार्जिंग के दौरान इस्तेमाल नहीं
अगर आपने अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाया है तो उसका इस्तेमाल न करें। पर लोग क्या करते हैं कि वे उसी वक्त कॉल करते हैं, वीडियो देखते हैं या गेम खेलने लगते हैं। इससे भी बैटरी पर दबाव पड़ता है जिससे वो जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए ऐसी गलती न करें।
रात को चार्ज लगाकर न सोएं
अगर आप देखेंगे कि लोग अपने मोबाइल फोन को चार्ज पर लगाकर सो जाते हैं यानी जिस वक्त वे सोते हैं तो मोबाइल को चार्ज में लगाकर सो जाते हैं। ऐसा न करें मोबाइल को अपने सामने चार्ज करें और जैसे ही वो चार्ज हो जाए, वैसे ही उसे चार्जिंग से हटा दें।
बार-बार चार्ज करने से बचें
हमारी आदत क्या होती है कि हमारे मोबाइल की बैटरी जब भी 50 पर्सेंट से कम होती है या थोड़ी सी भी कम हो जाती है और हमें कहीं जाना होता है, तो हम मोबाइल को चार्ज कर लेते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे मोबाइल की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है और ये जल्दी खराब हो सकती है। इसलिए मोबाइल को तभी चार्ज करें जब ये इसकी बैटरी 15 पर्सेंट से नीचे आ जाए।
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Diwali 2026: इस दिवाली खरीदना है नया स्मार्टफोन या टैबलेट? Ai+ के ये 8 डिवाइस हो सकते हैं अच्छा विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स













Leave a Reply