MG Gloster पर आई सबसे बड़ी Price Cut—अब हुई लाखों रुपये सस्ती, साथ ही Windsor EV पर भी मिलेगी हजारों की बचत

MG Cars
MG CARS PC-autotechbiz in

MG Gloster हो या फिर MG Windsor EV साल खत्‍म होने से पहले दिसंबर महीने में ब्रिटिश कार मेकर MG ने लाखों रुपये का तोहफा दे दिया है। मेकर इस महीने किस एसयूवी पर कितना Discount Offer कर रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

MG Gloster पर क्‍या है ऑफर

एमजी अपनी तरफ से डी सेगमेंट में ग्‍लॉस्‍टर एसयूवी को इंडियन मार्केट में ऑफर करती है। इस एसयूवी को Toyota Fortuner के मुकाबले काफी ज्‍यादा फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। इस ताकतवर एसयूवी को अगर 2025 के आखिरी महीने में खरीदना है तो 4 लाख रुपये तक का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है।

MG ZS EV पर मिलेगा लाख से ज्‍यादा का डिस्‍काउंट

एमजी अपनी प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक एसयूवी जेडएस ईवी को भी 1 लाख रुपये से ज्‍यादा का डिस्‍काउंट ऑफर कर रही है। इस एसयूवी को खरीदा जाता है तो 1.25 लाख रुपये की छूट मिल रही है।

MG Comet EV

एमजी कॉमेट ईवी को इंडिया की सबसे सस्‍ती इलेक्‍ट्रिक कार की तरह ऑफर किया जाता है। साल के जाते जाते आखिरी महीने में 1 लाख रुपये की बचत की जा सकती है।

MG Hector

मिड साइज एसयूवी में सबसे ज्‍यादा शानदार फीचर और लुक्‍स के साथ हेक्‍टर को बेचा जाता है। इस महीने अगर इस एसयूवी को खरीदा जाता है तो कस्‍टमर्स को 90 हजार रुपये के ऑफर का फायदा उठाया जा सकता है।

MG Windsor EV

इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में 15 से 20 लाख रुपये तक के बजट में अगर किसी इलेक्‍ट्रिक कार को सबसे ज्‍यादा पसंद किया जाता है, तो वह विंडसर ईवी है। इस कार को दिसंबर 2025 में खरीदना है तो 50 हजार रुपये तका का डिस्‍काउंट मिल सकता है।

MG Astor 

एमजी एक और एसयूवी एस्‍टर को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी पर भी इस महीने 50 हजार रुपये तक का डिस्‍काउंट दिया जा रहा है।