HomeAutomobilesNissan Gravite होगी 17 February 2026 को लॉन्‍च, हाई-टेक फीचर्स और जबरदस्त...

Nissan Gravite होगी 17 February 2026 को लॉन्‍च, हाई-टेक फीचर्स और जबरदस्त स्पेस के साथ करेगी बड़ा धमाका

Nissan Gravite अब इंडियन मार्केट में काफी जल्‍द लॉन्‍च होने वाली है। मेकर ने इसके लॉन्‍च की तारीख भी तय कर दी है। बजट MPV को कब लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें कैसे फीचर्स और इंजन मिलेंगे। क्‍या प्राइज होगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Nissan Gravite को मेकर अब जल्‍द लॉन्‍च करने वाली है। किस तारीख में इसे लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाएगा। किस प्राइज पर इसे लॉन्‍च करने की तैयारी हो रही है। मार्केट में इसको किन MPVs से चुनौती मिलेगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च होने वाली है Nissan Gravite

निसान ने इंडियन मार्केट में अपनी नई कार को लॉन्‍च करने की तैयारी पूरी कर ली है। मेकर ने बता दिया है कि वह इसी महीने में अपनी नई कार Nissan Gravite को लॉन्‍च कर देगी।

किस तारीख को होगी लॉन्‍च

मेकर ने बताया है कि उसकी नई कार को Budget MPV सेगमेंट में लॉन्‍च किया जाएगा। इसके लिए 17 February 2026 की तारीख तय की गई है।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

निसान की नई एमपीवी ग्रेवाइट में काफी शानदार फीचर्स को दिया जाएगा। इस एमपीवी में सिग्‍नेचर फ्रंट के अलावा कनेक्‍टिड डीआरएल, एलईडी लाइट्स, 15 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, स्पोर्टी ऑल ब्लैक वोवन अपहोल्स्ट्री, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, फॉलो मी हेडलाइट, पार्किंग सेंसर, ऑटो फोल्‍ड ओआरवीएम, 625 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, दो ग्‍लोव बॉक्‍स, ऑटोमैटिक रेन सेंसिंग वाइपर, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे कई फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

मिलेगा दमदार इंजन

निसान की नई एमपीवी में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इस एक लीटर टर्बो इंजन से 72 पीएस पावर और 96 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन भी मिलेंगे।

क्‍या हो सकती है Price

मेकर ने अभी सिर्फ लॉन्‍च की डेट ही बताई है। न तो इस एमपीवी के फीचर्स, इंजन और प्राइज की डिटेल शेयर नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि इसे इंडियन मार्केट में 5.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लाया जा सकता है।

बढ़ेगी इनकी टेंशन

निसान की नई एमपीवी के लॉन्‍च के साथ ही Renault Triber और Maruti Suzuki Ertiga की टेंशन बढ़ जाएगी, क्‍योंकि यही दो एमपीवी हैं जो निसान ग्रेवाइट के प्राइज के आस पास ऑफर की जाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular