HomeAutomobilesPanoramic Sunroof के साथ आती हैं ये सबसे सस्‍ती 7 Seater SUVs,...

Panoramic Sunroof के साथ आती हैं ये सबसे सस्‍ती 7 Seater SUVs, खरीदने में जेब नहीं होगी ढीली

Panoramic Sunroof को इंडियन कस्‍टमर्स काफी पसंद करते हैं। इस फीचर के साथ ऐसी कौन सी 5 कारें हैं जो कम प्राइज में खरीदी जा सकती हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Panoramic Sunroof फीचर इंडिया में कार खरीदने वालों के बीच काफी ज्‍यादा पॉपुलर फीचर है। कई बार तो यह फीचर भी तय करता है कि कस्‍टमर किस कार और वेरिएंट को खरीदेगा। इस रिपोर्ट में ऐसी 5 कारों के बारे में बात कर रहे हैं जो इस फीचर के साथ आती हैं, लेकिन जेब पर भारी (affordable cars) नहीं पड़ती।

Kia Carens Clavis

किआ ने 2025 में ही कैरेंस को अपडेट किया और कैरेंस क्‍लाविस को इंडिया में लॉन्‍च किया। जो फीचर्स कैरेंस में नहीं मिलते थे उनको क्‍लाविस में दिया। जिसमें Panoramic Sunroof भी शामिल है। इस फीचर को 7 सीटर एमपीवी के टॉप वेरिएंट में ही दिया है। जबकि लोअर वेरिएंट्स को सिंगल सनरूफ के साथ दिया है। इसकी प्राइज 11.50 लाख से 21.50 लाख रुपये एक्‍स शोरूम के बीच है।

Mahindra XUV 700

महिंद्रा ने भी इस फीचर की खू‍बी को पहचाना और अपनी XUV 700 को इस फीचर के सा‍थ लॉन्‍च किया था। यह फीचर इसके AX5 और ऊपर के ट्रिम्‍स में मिलता है। कैरेंस क्‍लाविस की तरह इसके लोअर वेरिएंट्स में सिंगल सनरूफ नहीं मिलता। इसकी प्राइज 14.50 लाख से 25.।4 लाख रुपये एक्‍स शोरूम तक है।

Hyundai Alcazar

किआ के बाद हुंडई भी इस फीचर को देने में कैसे पीछे रहती। मेकर अपनी 7 सीटर एसयूवी अल्‍काजार में भी इस फीचर को देती है। इसके प्रेस्‍टीज और ऊपर के वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ फीचर को लिया जा सकता है। इसकी प्राइज 15 लाख रुपये से 21.74 लाख रुपये तक है।

Tata Safari

इंडियन कार मेकर टाटा भी सफारी को पैनोरमिक सनरूफ फीचर के साथ कम बजट वालों के लिए ऑफर करती है। इस फीचर को एसयूवी के कई वेरिएंट्स में दिया जा रहा है। इसकी प्राइज 15.50 लाख रुपये से 27.44 लाख रुपये एक्‍स शोरूम तक है।

MG Hector

ब्रिटिश कार मेकर एमजी इंडिया में हेक्‍टर को ऑफर करती है। इस एसयूवी में ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो इससे महंगी मर्सिडीज, ऑडी और बीएमडब्‍ल्‍यू में भी नहीं मिलते। इस एसयूवी को भी पैनोरमिक सनरूफ फीचर के साथ ऑफर किया जाता है। जो इसके सिलेक्‍ट प्रो वेरिएंट से मिलता है। इसकी प्राइज 17.50 लाख से 23.94 लाख रुपये के बीच है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular