Panoramic Sunroof फीचर इंडिया में कार खरीदने वालों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर फीचर है। कई बार तो यह फीचर भी तय करता है कि कस्टमर किस कार और वेरिएंट को खरीदेगा। इस रिपोर्ट में ऐसी 5 कारों के बारे में बात कर रहे हैं जो इस फीचर के साथ आती हैं, लेकिन जेब पर भारी (affordable cars) नहीं पड़ती।
Kia Carens Clavis
किआ ने 2025 में ही कैरेंस को अपडेट किया और कैरेंस क्लाविस को इंडिया में लॉन्च किया। जो फीचर्स कैरेंस में नहीं मिलते थे उनको क्लाविस में दिया। जिसमें Panoramic Sunroof भी शामिल है। इस फीचर को 7 सीटर एमपीवी के टॉप वेरिएंट में ही दिया है। जबकि लोअर वेरिएंट्स को सिंगल सनरूफ के साथ दिया है। इसकी प्राइज 11.50 लाख से 21.50 लाख रुपये एक्स शोरूम के बीच है।
Mahindra XUV 700
महिंद्रा ने भी इस फीचर की खूबी को पहचाना और अपनी XUV 700 को इस फीचर के साथ लॉन्च किया था। यह फीचर इसके AX5 और ऊपर के ट्रिम्स में मिलता है। कैरेंस क्लाविस की तरह इसके लोअर वेरिएंट्स में सिंगल सनरूफ नहीं मिलता। इसकी प्राइज 14.50 लाख से 25.।4 लाख रुपये एक्स शोरूम तक है।
Hyundai Alcazar
किआ के बाद हुंडई भी इस फीचर को देने में कैसे पीछे रहती। मेकर अपनी 7 सीटर एसयूवी अल्काजार में भी इस फीचर को देती है। इसके प्रेस्टीज और ऊपर के वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ फीचर को लिया जा सकता है। इसकी प्राइज 15 लाख रुपये से 21.74 लाख रुपये तक है।
Tata Safari
इंडियन कार मेकर टाटा भी सफारी को पैनोरमिक सनरूफ फीचर के साथ कम बजट वालों के लिए ऑफर करती है। इस फीचर को एसयूवी के कई वेरिएंट्स में दिया जा रहा है। इसकी प्राइज 15.50 लाख रुपये से 27.44 लाख रुपये एक्स शोरूम तक है।
MG Hector
ब्रिटिश कार मेकर एमजी इंडिया में हेक्टर को ऑफर करती है। इस एसयूवी में ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो इससे महंगी मर्सिडीज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू में भी नहीं मिलते। इस एसयूवी को भी पैनोरमिक सनरूफ फीचर के साथ ऑफर किया जाता है। जो इसके सिलेक्ट प्रो वेरिएंट से मिलता है। इसकी प्राइज 17.50 लाख से 23.94 लाख रुपये के बीच है।
ये भी पढ़ें
Mahindra XUV 3XO ZNG: BNCAP क्रैश टेस्ट में सामने आई सेफ्टी रेटिंग; जानिए कितनी सुरक्षित है यह धाकड़ SUV?
Ferrari Luce: सड़कों पर आने से पहले ही 2027 तक Sold Out हुई ये Electric Car; जानिए क्या है इसमें ऐसा खास?
Diwali 2026: किसानों को बड़ा झटका! त्योहार के बाद महंगे हो जाएंगे किन 3 कंपनियों के Tractor
Diwali 2026: दिवाली पर Mahindra SUV खरीदने वालों की लॉटरी! किस SUV पर बचेंगे कितने रुपये?












Leave a Reply