Maruti E Vitara की लॉन्चिंग में क्यों हो रही है देरी? कब तक आएगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार

Maruti E Vitara production line
Maruti E Vitara production line PC-Maruti

Maruti E Vitara इंडिया में मारुति क्‍यों अपनी पहली EV को लॉन्‍च नहीं कर पा रही है। ऑटो एक्‍सपो में डेब्‍यू के बाद भी इसके लॉन्‍च में देरी क्‍यों हो रही है। आखिरकार इसे कब तक इसे लॉन्‍च करने की उम्‍मीद है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti E Vitara के लॉन्‍च में हो रही देरी

मारुति अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी ई विटारा को इंडिया में लॉन्‍च करने में देरी (launch delay) कर रही है। इसकी वजह कार मेकर ऑफिशियली नहीं बता रही है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके पीछे कई वजह हैं।

क्‍या हैं वजह

कुछ रिपोर्ट्स में यह बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले चीन ने रेयर अ‍र्थ मेटिरियल्‍स के एक्‍सपोर्ट पर काफी कंट्रोल किया था। जिसकी वजह से इंडिया में भी ईवी मेकर्स को परेशानी हो रही थी।

इसके अलावा मारुति ने इंडिया के अलावा इसे कई और देशों में भी लॉन्‍च कर दिया है। जहां से उसे काफी बुकिंग भी मिली हैं। जिनके ऑर्डर पेंडिंग हैं और उन पेंडिंग ऑर्डर्स को जल्‍दी से पूरा करने की वजह से भी इसका इंडिया में लॉन्‍च टाला जा रहा है।

ऑटो एक्‍सपो 2025 में हुआ था डेब्‍यू

इंडिया में मारुति ने अपनी पहली इलेक्‍ट्रिक एसयूवी ई विटारा का डेब्‍यू जनवरी 2025 के ऑटो एक्‍सपो में किया था। भारत मोबिलिटी के तहत आयोजित किए गए ऑटो एक्‍सपो में मारुति ने पहले ही दिन अपनी एसयूवी को शोकेस किया था।

अब पीएम की मौजूदगी से बढ़ी थीं उम्‍मीदें

26 August 2025 को मारुति ने गुजरात के हंसलपुर प्‍लांट में ई विटारा की प्रोडक्‍शन लाइन को शुरू किया। इसके लिए खुद पीएम मोदीपीएम मोदी मौजूद रहे। जिससे यह ईवी फिर से चर्चा में आ गई। यहां पर मारुति ने बताया कि अभी इस एसयूवी को बनाना शुरू कर दिया है लेकिन पहले इसकी डिलीवरी भारत की जगह दुनिया के 100 से ज्‍यादा देशों में होगी। इन देशों में यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, नॉर्वे, फ्रांस, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, हंगरी, आइसलैंड, इटली, ऑस्ट्रिया और बेल्जियम जैसे कई देश शामिल होंगे।

आखिर कब लॉन्‍च होगी

इंडिया में लॉन्‍च पर मारुति की मैनेजमेंट ने ज्‍यादा कुछ नहीं कहा है। इसके डेब्‍यू के टाइम ही बताया गया था कि एसयूवी को मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में लॉन्‍च किया जाएगा। अभी भी मारुति की ओर से यही बात दोहराई जा रही है, लेकिन यह तो पक्‍का है कि इंडिया में इसे March 2026 तक ही लॉन्‍च किया जाएगा।