HomeAutomobilesPM Modi की एक और 'सर्जिकल स्ट्राइक', अपने काफिले में कारों की...

PM Modi की एक और ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, अपने काफिले में कारों की संख्या कम कर कायम की मिसाल

PM Modi ने Petrol-Diesel की बचत की अपील के बाद अब खुद पहल की है। अपने काफिले को पीएम ने कम किया है। और क्‍या डिटेल सामने आई हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

PM Modi ने Petrol-Diesel की बचत की अपील करने के बाद बाद अब खुद पहल कर दी है। पीएम ने अपने काफिले के साइज को काफी कम किया है। इस पर और क्‍या डिटेल सामने आई हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PM Modi ने उठाया बड़ा कदम

पीएम मोदी ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने काफिले में शामिल कारों की संख्‍या को काफी ज्‍यादा कम कर दिया है। जानकारी के मुताबिक यह संख्‍या करीब आधी तक कर दी गई है।

घरेलू यात्रों में लागू हुआ बदलाव

पीएम के काफिले में शामिल कारों को कम करने जैसा बड़ा बदलाव लागू भी कर दिया गया है। यह बदलाव उनकी हाल में की गई घरेलू यात्राओं के दौरान भी लागू किया गया है।

गुजरात और असम में कम हुआ काफिला

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पीएम के काफिले में शामिल कारों को गुजरात और असम के दौरान किए गए दौरे के समय ही लागू कर दिया गया था।

EV शामिल करने को कहा

सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी ने कहा है कि उनके काफिले में बिना नई कार खरीदे जहां तक भी संभव हो पाएं ईवी कारों को शामिल किया जाए। जिससे पेट्रोल और डीजल पर होने वाले खर्च को कम किया जा सके।

10 May 2026 को की थी अपील

पीएम मोदी ने देशवासियों से हैदराबाद में एक रैली में संबोधन के दौरान कहा था कि अब देश के नागरिकाें को ईंधन बचाना होगा। उन्‍होंने कहा था कि ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच तनाव की वजह से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी हो गई है। इस वजह से इनकी कीमत भी ज्‍यादा बढ़ गई है। जिसके लिए इंडिया को और ज्‍यादा डॉलर देने पड़ रहे हैं। इसकी जगह ईंधन बचाए और Work From Home जैसे उपायों को फिर से अपनाने की बात भी कही थी।

इंडिया है चौथा सबसे बड़ा निर्यातक

दुनिया के सभी देशों के मुकाबले इंडिया पेट्रोलियम उत्‍पादों का चौथा सबसे बड़ा निर्यातक है। इंडिया तीसरा सबसे बड़ा रिफाइनर भी है जो 150 से ज्‍यादा देशों को निर्यात करता है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular