Porsche Cayenne Electric Launch हो चुकी है। इंडिया में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में कौन से Features को ऑफर किया गया है। कितनी Range इसमें मिलेगी। इसकी क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Porsche Cayenne Electric Launch हुई
इंडियन मार्केट में पोर्श ने नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर कैयेन को लॉन्च कर दिया है। इस एसयूवी को इंडिया में 2 ट्रिम्स में ऑफर किया गया है। जिसमें Standard और Turbo शामिल हैं।
कितनी है ताकतवर
पोर्श ने कैयेन इलेक्ट्रिक के स्टैंडर्ड वर्जन को जो मोटर दी है, उससे इसको 440 बीएचपी और 835 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्पीड 230 किलोमीटर प्रति घंटा तक है और यह 0-100 KMPH की स्पीड आसानी से 4.8 सेकंड में पकड़ सकती है। इस एसयूवी में ऑल व्हील ड्राइव भी मिलती है। इस एसयूवी के टर्बो वेरिएंट को जो मोटर मिलती है उससे 1154 बीएचपी और 1500 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जो इसे 2.5 सेकंड में ही 0-100 KMPH की स्पीड से चला सकती है। इसकी टॉप स्पीड 260 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।
इसकी जो बैटरी है वह 400V डीसी फास्ट चार्जर से 10 मिनट में 312 किलोमीटर से 325 किलोमीटर की रेंज हासिल कर लेती है। वहीं इसके टर्बो वर्जन को सिर्फ 26 मिनट में ही 10 से 80% चार्ज किया जा सकता है।
कैसे हैं Features
पोर्श ने कैयेन इलेक्ट्रिक में कई सारे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए हैं। जिसमें 4जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फुल LED लाइट्स, पैनोरमिक रूफ, वायरलेस चार्जर, टर्बो वेरिएंट में स्पोर्ट क्रैनो पैकेज जैसे फीचर्स हैं। इसमें कई एड-ऑन फीचर्स भी मिल रहे हैं जो इसकी प्राइज में 15 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकती है। इसके अलावा इस एसयूवी में 21 इंच अलॉय व्हील, क्वाड एलईडी हेडलैंप, कंट्रास्ट कलर के डोर हैंडल, सिग्नेचर रूफलाइन भी शामिल है।
कितनी रखी है Price
मेकर ने इस एसयूवी को 2 Price Tag के साथ ऑफर किया है। इसमें स्टैंडर्ड वर्जन की एक्स शोरूम प्राइज 1.77 करोड़ रुपये है। इसके टर्बो ट्रिम की एक्स शोरूम प्राइज को 2.27 करोड़ रुपये रखा गया है। इसके अलावा इस एसयूवी में कस्टमाइजेशन का ऑप्शन भी मिलता है, जिसके बाद इसकी प्राइज और बढ़ जाएगी। अब लॉन्च के बाद इस एसयूवी की डिलीवरी को भी शुरू कर दिया गया है।
| मापदंड / विवरण | Standard Trim | Turbo Trim |
|---|---|---|
| एक्स-शोरूम कीमत | ₹1.77 करोड़ | ₹2.27 करोड़ |
| पावर एवं टॉर्क | 440 bhp / 835 Nm | 1154 bhp / 1500 Nm |
| 0-100 km/h एक्सीलरेशन | 4.8 सेकंड | 2.5 सेकंड |
| टॉप स्पीड | 230 km/h | 260 km/h |
| ड्राइव सिस्टम | ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) | ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) |
| फास्ट चार्जिंग स्पीड | 400V DC चार्जर (10 मिनट में 312-325 किमी रेंज) | 10-80% चार्जिंग मात्र 26 मिनट में |
| स्टैंडर्ड व विशेष फीचर्स | 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक रूफ, फुल LED लाइट्स, क्वाड हेडलैंप्स, 21″ अलॉय व्हील्स, वायरलेस चार्जर | स्पोर्ट क्रैनो पैकेज, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक रूफ, 21″ अलॉय व्हील्स, कंट्रास्ट डोर हैंडल्स |
| कस्टमाइजेशन विकल्प | ₹15 लाख तक के एड-ऑन फीचर्स और कस्टम ऑप्शंस उपलब्ध (जिससे कीमत और बढ़ सकती है)। | |
