HomeAutomobilesआ गई नई BMW 3 Series, पेट्रोल-EV के साथ 2027 में मिलेगी...

आ गई नई BMW 3 Series, पेट्रोल-EV के साथ 2027 में मिलेगी Hybrid टेक्‍नोलॉजी

BMW 3 Series की नई जेनरेशन को नई स्‍टाइल के साथ पेश कर दिया गया है। मेकर की ओर से इस कार को किस तरह के चेंज के साथ लाया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

BMW 3 Series की नई जेनरेशन को नई स्‍टाइल के साथ पेश कर दिया गया है। मेकर की ओर से इस कार को किस तरह के चेंज के साथ लाया गया है। कौन कौन सी Technology के साथ इसे ऑफर किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

BMW 3 Series की आई नई जेनरेशन

बीएमडब्‍ल्‍यू ने ग्‍लोबल मार्केट में अपनी सबसे पॉपुलर कार 3 सीरीज की नई जेनरेशन को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस कार को Petrol, EV के साथ ऑफर किया है। लेकिन 2027 में इसको Hybrid टेक्‍नोलॉजी के साथ भी ऑफर कर दिया जाएगा।

BMW 3 Series New Gen में कितना ताकतवर Engine

मेकर ने इस कार की नई जेनरेशन को BMW 330, BMW 330xDrive और BMW M350xDrive के ऑप्‍शंस में ऑफर किया है। इसके BMW 330 में 2.0 टर्बो इनलाइन 4 इंजन मिलता है। जिससे 255 हॉर्स पावर और 400 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।

BMW 330xDrive में भी 2.0 टर्बो इनलाइन 4 इंजन मिलता है। जिससे 255 हॉर्स पावर और 400 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।

BMW M350xDrive में 3.0 लीटर का इनलाइन 6 इंजन और 48V माइल्‍ड हाइब्रिड बैटरी मिलती है। जिससे कार को 437 बीएचपी के साथ 580 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।

BMW i3 में कितनी मिलेगी रेंज

मेकर ने इस कार के इलेक्‍ट्रिक वर्जन के तौर पर आई3 को ऑफर किया है। इस कार की छठी जेनरेशन को बेलनाकार बैटरी सेल, 800V आर्किटेक्‍चर और ड्यूल मोटर, ऑल व्‍हील ड्राइव के साथ ऑफर किया है। इसको एक बार चार्ज करने पर 912 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है। यह 400 kW तक की डीसी चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मेकर का दावा है कि इसे 10 मिनट में 423 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है। कार में 108.7 kWh की बैटरी का ऑप्‍शन मिलता है। इसकी मोटर से 469 हॉर्स पावर और 645 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है जो इसको 4.7 सेकंड में 0-100 KMPH की स्‍पीड से चला सकती है।

कैसे है Features

मेकर ने इस कार को 17.9 इंच ड्राइवर सेंट्रिक डिस्‍प्‍ले दिया है। साथ में मल्‍टीफंक्‍शन स्‍टेयरिंग व्‍हील, ऑप्‍शनल 3D हेड-अप डिस्‍प्‍ले, अमेजन एलेक्‍सा, Level-2 ADAS, किडनी ग्रिल, LED DRLs, LED हेडलैंप, 18 से 21 इंच व्‍हील, एम स्‍पोर्ट और एम स्‍पोर्ट प्रो जैसे पैकेज जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

कब होगी Launch?

बीएमडब्‍ल्‍यू ने फिलहाल इस कार की नई जेनरेशन को जर्मनी के लिए पेश किया है। इसको इंडिया में कब तक अपडेट किया जाएगा, अभी इसकी ऑफिशियल डिटेल नहीं दी है।

मापदंड / विवरण BMW 330 BMW 330xDrive BMW M350xDrive BMW i3 (Electric)
इंजन / पावरट्रेन 2.0L Turbo Inline-4 2.0L Turbo Inline-4 3.0L Inline-6 + 48V Mild Hybrid 108.7 kWh Battery (Dual Motor AWD, 800V)
पावर / टॉर्क 255 HP / 400 Nm 255 HP / 400 Nm 437 bhp / 580 Nm 469 HP / 645 Nm
रेंज / चार्जिंग स्पीड – – – 912 किमी रेंज
400 kW DC फास्ट (10 मिनट में 423 किमी)
0-100 km/h स्पीड – – – 4.7 सेकंड
इंटीरियर व डिस्प्ले 17.9-इंच ड्राइवर-सेंट्रिक डिस्प्ले, 3D हेड-अप डिस्प्ले (ऑप्शनल), अमेजन एलेक्सा, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील
एक्सटीरियर & व्हील्स किडनी ग्रिल, LED हेडलैंप्स/DRLs, 18-21 इंच व्हील्स, M Sport & M Sport Pro पैकेज
सेफ्टी व असिस्ट टेक Level-2 ADAS
लॉन्च स्थिति जर्मनी में पेश; भारत लॉन्च घोषित होना बाकी (2027 में हाइब्रिड मॉडल आने की उम्मीद)

यह भी पढ़ें- 669KM Range और VIP Features के साथ किस Price पर Launch हुई BMW i5 Long Wheelbase

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular