HomeAutomobilesRenault Triber आ रही है नए 'Turbo' इंजन के साथ, अब पहाड़...

Renault Triber आ रही है नए ‘Turbo’ इंजन के साथ, अब पहाड़ हो या मैदान—रॉकेट की रफ़्तार से दौड़ेगी ये 7-सीटर

Renault Triber को इंडिया में ऑफर किया जाता है। मेकर इस MPV को जल्‍द ही Turbo Engine के साथ भी ला सकती है। कब तक ऐसा हो सकता है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Renault Triber को मेकर Budget MPV सेगमेंट में लाती है। अब इसे Turbo इंजन के साथ भी लाया जा सकता है। मेकर ने इस एमपीवी को कब तक लॉन्‍च करने की तैयारी की है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Renault Triber में आएगा Turbo इंजन

रेनो अपनी बजट एमपीवी ट्राइबर को इंडियन मार्केट में नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के साथ लाती है। लेकिन अगले कुछ महीनों में इसको टर्बो इंजन के साथ लाने की तैयारी हो रही है।

मिलेगा 1.0 लीटर टर्बो इंजन

रेनो ने 16 अप्रैल को इंडिया के लिए अपनी रणनीति को सार्वजनिक किया है। जिसमें बताया गया है कि मेकर इस एमपीवी के 2 नए वेरिएंट लाने वाली है। जिसमें 1.0 लीटर टर्बो इंजन होगा। दूसरे ऑप्‍शन में इस एमपीवी को फैक्‍ट्री फिटेड सीएनजी के साथ भी लॉन्‍च किया जाएगा।

कितना है ताकतवर

रेनो अपनी इस एमपीवी को जो 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन देगी, उसमें 99 हॉर्स पावर और 160 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। यह पावर इसके मैनुअल ट्रांसमिशन को मिलती है। लेकिन इसके ऑटोमैटिक (CVT) वेरिएंट को 99 हॉर्स पावर के साथ 152 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क दिया जा सकता है।

कब होगी लॉन्‍च

इस एमपीवी को नए टर्बो इंजन के साथ इंडियन मार्केट में सितंबर के आस पास लॉन्‍च किया जा सकता है। जो सेल्‍स के लिए फेस्‍टिव सीजन होने की वजह से एकदम सही फैसला होगा।

कितनी महंगी होगी

मेकर ने पहले ही कहा है कि यह वेरिएंट उन लोगों के लिए होगा जो ज्‍यादा पावर के साथ ज्‍यादा कीमत देने के लिए भी तैयार होंगे। ऐसे में इसके टर्बो इंजन वेरिएंट को नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन के मुकाबले 70 से 90 हजार रुपये तक महंगा रखा जा सकता है।

सब4 मीटर में आती है ट्राइबर

रेनो की ट्राइबर बजट एमपीवी के सेगमेंट में सब 4 मीटर में आती है। इसी सेगमेंट में Maruti Ertiga और Nissan Gravite को भी ऑफर किया जाता है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular