HomeAutomobilesकल Launch होगी Skoda Slavia Facelift; नए Features के साथ मिलेंगे बड़े...

कल Launch होगी Skoda Slavia Facelift; नए Features के साथ मिलेंगे बड़े अपडेट

Skoda Slavia Facelift इंडियन मार्केट में कल Launch होगी। किन Features के साथ इसे किस Price पर लॉन्‍च किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Skoda Slavia Facelift को इंडियन मार्केट में अब कल Launch कर दिया जाएगा। कल इसे किस Price पर Launch किया जा सकता है। इसमें कौन से चेंज किए गए हैं। कौन से नए फीचर्स को इस कार में ऑफर किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Skoda Slavia Facelift होगी Launch

इंडियन मार्केट में स्‍कोडा ने अपनी मिड साइज सेडान कार स्‍लाविया के फेसलिफ्ट का डेब्‍यू तो कर दिया है। लेकिन अभी तक इस सेडान कार की प्राइज नहीं बताई है। अब इसके प्राइज का इंतजार कर रहे हैं तो आपका इंतजार कल खत्‍म हो जाएगा, जब इस कार को लॉन्‍च कर दिया जाएगा।

Facelift में हुए कई चेंज

स्‍कोडा ने इस कार में कई चेंज किए हैं। जिनमें कॉस्‍मैटिक से लेकर गियरबॉक्‍स तक हैं। अब इस कार को अपडेटेड एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, सीक्‍वेंशल इंडीकेटर, नए अलॉय व्‍हील्‍स, नया इंटीरियर, मसाज सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, नेक्‍स्‍ट जेन 10.1 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम और 8 स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स दिया है।

मिलता है ताकतवर इंजन

स्‍कोडा ने इस कार में पहले की तरह ही 1.0 लीटर और 1.5 लीटर टीएसआई इंजन के ऑप्‍शंस दिए हैं। 1.0 टीएसआई इंजन के साथ 6स्‍पीड मैनुअल और 8स्‍पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन मिलते हैं।

1.5 लीटर टीएसआई इंजन के साथ 7स्‍पीड डीएसजी गियरबॉक्‍स मिलता है। अब इस वेरिएंट में रियर में भी डिस्‍क ब्रेक को अपडेट किया गया है।

चल रही है प्री बुकिंग

स्‍कोडा ने भले ही इस कार की प्राइज अभी अनाउंस नहीं की है। लेकिन इस कार के लिए प्री बुकिंग को ऑफिशियली लिया जा रहा है। 6 अक्‍टूबर को ही इसके Monte Carlo एडिशन की प्राइज भी सामने आ जाएगी। माना जा रहा है कि इस कार के फेसलिफ्ट को भी उसी प्राइज पर लॉन्‍च किया जाएगा, जिस प्राइज पर इसे अभी ऑफर किया जा रहा है। लेकिन इसके नए 8 स्‍पीड गियरबॉक्‍स की प्राइज अलग होगी।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में इस सेडान कार को सीधे सीधे Honda City, Hyundai Verna, Volkswagen Virtus से चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Maruti, Tata, Hyundai, Skoda की 6 Upcoming EVs का कम्प्लीट रिपोर्ट कार्ड, 12 महीनों में होंगी लॉन्‍च

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular