HomeAutomobilesबिना Number Plate चल रहे थे, Gurugram Police ने Impound कर लिए...

बिना Number Plate चल रहे थे, Gurugram Police ने Impound कर लिए 1028 वाहन

Gurugram Police ने सिर्फ 14 दिनों में 1028 व्‍हीकल्‍स को बिना Number Plate चलाने की वजह से जब्‍त किया है। पुलिस ने और क्‍या डिटेल दी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Gurugram Police ने सिर्फ 14 दिनों में 1028 व्‍हीकल्‍स को बिना Number Plate चलाने की वजह से जब्‍त किया है। पुलिस ने और क्‍या डिटेल दी है। इन व्‍हीकल्‍स में से कितने 2 व्‍हीलर हैं और कितनी कारें हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Gurugram Police की बड़ी कार्रवाई

गुरुग्राम को इंडिया की साइबर सिटी के तौर पर भी जाना जाता है। इसलिए यहां पर काफी बड़ी संख्‍या में दूसरे राज्‍यों के लोग आकर रहते हैं। अपने राज्‍य या शहर की तरह ही वह यहां पर भी स्‍कूटर, बाइक, कार को चलाते हैं। लेकिन अब नियमों को तोड़ने वालों पर गुरुग्राम पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।

जब्‍त हुए 1028 व्‍हीकल्‍स

गुरुग्राम में काफी समय से लोग कई तरह के नियमों को तोड़ रहे थे, जिसको देखकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की और सिर्फ 14 दिनों में ही 1028 व्‍हीकल्‍स को जब्‍त कर लिया। इन सभी व्‍हीकल्‍स को बिना Number Plate या गलत नंबर प्‍लेट की वजह से इंपाउंड किया गया है।

कितने स्‍कूटर और कितनी कार

जब्‍त किए गए व्‍हीकल्‍स में से सबसे ज्‍यादा संख्‍या 2 व्‍हीलर्स की है। गुरुग्राम पुलिस की सोशल मीडिया पर पोस्‍ट के मुताबिक बिना नंबर प्‍लेट चल रहे 846 2 व्‍हीलर्स को जब्‍त किया गया है। वहीं इस तरह के मामले में 182 फोर व्‍हीलर्स को भी जब्‍त कर लिया गया है।

होता है खतरा

बिना नंबर प्‍लेट के गाड़ी चलाने से खतरा बढ़ जाता है। अगर ऐसे किसी भी व्‍हीकल से कोई हादसा हो जाता है तो फिर उसकी पहचान करना काफी ज्‍यादा मुश्किल हो जाता है। वहीं अगर कोई ऐसे व्‍हीकल में बैठा व्‍यक्ति दूसरे व्‍हीकल या व्‍यक्ति को चोट पहुंचाकर भाग जाए तो भी शुरू में उसे पकड़ना काफी बड़ा सिरदर्द साबित हो जाता है। इसके साथ ही कई बार चोरी के मामलों में भी बिना नंबर प्‍लेट वाले वाहनों का उपयोग गंभीर अपराधों में किया जाता है, जो बाद में बड़ी परेशानी बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Gurugram में महिला बाइकर के साथ Road Rage? जानिए सड़क पर 100% सेफ रहने का पक्का फॉर्मूला!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular