HomeAutomobilesSteelbird ने Diwali 2025 के मौके पर लॉन्च किया SBH-32 एरोनॉटिक्स हेलमेट,...

Steelbird ने Diwali 2025 के मौके पर लॉन्च किया SBH-32 एरोनॉटिक्स हेलमेट, Bluetooth फीचर और डबल सेफ्टी के साथ, यहां जानें पूरी जानकारी!

Steelbird ने Diwali 2025 के मौके पर नया हेलमेट लॉन्‍च किया है। इस हेलमेट में किस तरह के फीचर्स दिए हैं। किस प्राइज पर इसे लॉन्‍च किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Steelbird ने Diwali 2025 के मौके पर नया हेलमेट लॉन्‍च किया है। इस हेलमेट में किस तरह के फीचर्स दिए हैं। किस प्राइज पर इसे लॉन्‍च किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हुआ हेलमेट

दुनिया की सबसे बड़ी हेलमेट मेकर्स में से एक स्‍टीलबर्ड ने इंडियन मार्केट में दीवाली से पहले एक और नए हेलमेट को लॉन्‍च किया है। मेकर ने नए हेलमेट SBH-32 एरोनॉटिक्स को मार्केट में ऑफर किया है।

क्‍या हैं खूबियां

मेकर ने इस नए हेलमेट में ब्लूटूथ 5.2 तकनीक से लैस यह हेलमेट 48 घंटे तक का टॉक टाइम और 110 घंटे की स्टैंडबाय बैटरी देता है, जिससे राइडर्स बिना किसी परेशानी के कॉल, नेविगेशन और म्यूज़िक का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा इस हेलमेट के बाहरी शेल को हाई इम्‍पैक्‍ट PC-ABS ब्लेंड से बनाया है। जिसके साथ मल्‍टीपल एयर वेंट, विंड डिफ्लेक्‍टर, वॉर्टेक्‍स जनरेटर और रियर स्‍पॉयलर को भी दिया है। इसके वाइजर को हाई क्‍वालिटी वाले पॉलीकार्बोनेट से बनाया है जो पिनलॉक-रेडी, एंटी स्‍क्रैच और यूवी रजिस्‍टेंट है। नेक पैड पर रिफ्लेक्‍टिव एलिमेंट्स नाइट राइडिंग में ज्‍यादा सेफ्टी देता है।

कितनी है सेफ्टी

स्‍टीलबर्ड ने जो नया हेलमेट लॉन्‍च किया है। उसे DOT (FMVSS No. 218) और BIS (IS 4151:2015) जैसी सेफ्टी के साथ ऑफर किया जा रहा है। जिससे यह न सिर्फ इंडियन मार्केट बल्कि कई इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्‍च किया गया है।

नई पीढ़ी के लिए है हेलमेट

स्‍टीलबर्ड इंडिया प्रबंध निदेशक राजीव कपूर ने कहा कि इस दिवाली हम सड़कों को इनोवेशन से रोशन कर रहे हैं। SBH-32 एरोनॉटिक्स सिर्फ एक हेलमेट नहीं, बल्कि स्मार्ट राइडिंग की दिशा में एक क्रांति है। एडवांस्ड ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी और ग्लोबल सेफ्टी सर्टिफिकेशन को जोड़कर हम राइडर्स को सुरक्षित रहते हुए कनेक्टेड रहने की आज़ादी दे रहे हैं। स्टीलबर्ड का मिशन हमेशा से रहा है — ग्लोबल इनोवेशन को भारतीय सड़कों तक पहुंचाना, और यह हेलमेट हमारे उस वादे का प्रमाण है जो तकनीक, सुरक्षा और स्टाइल को नई पीढ़ी के राइडर्स के लिए एक साथ लाता है।

कितना है प्राइज

स्‍टीलबर्ड ने अपने नए हेलमेट को 580 मिमी, 600 मिमी और 620 मिमी साइज में ऑफर किया है। जिसकी प्राइज 4399 रुपये से शुरू हो जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular