Steelbird SXE Helmet Launch Date: इंडिया में खास टेक्नोलॉजी के साथ Steelbird SXE हेलमेट को लॉन्च कर दिया गया है। इस हेलमेट को कैसे डिजाइन, कितने साइज और किस प्राइज पर लॉन्च किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
ये भी पढ़ें:- Kinetic DX Electric Scooter: 28 जुलाई को आ रहा है Kinetic DX Electric Scooter, मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स
Steelbird SXE Helmet लॉन्च
इंडिया की सबसे बड़ी हेलमेट मैन्युफैक्चरर स्टीलबर्ड ने इंडिया में SXE हेलमेट को लॉन्च (new helmet launch 2025) कर दिया है। इस हेलमेट को खास टेक्नोलॉजी के साथ लाया गया है। जिससे लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है।
क्या है टेक्नोलॉजी?
Steelbird ने SXE Helmet में खास टेक्नोलॉजी का यूज इंडिया में पहली बार किया है। इस टेक्नोलॉजी को TPE Energy Absorber कहते हैं।
इस टेक्नोलॉजी के साथ बने इस हेलमेट को पहनकर किसी राइडर के साथ अनहोनी हो जाती है तब उसके दिमाग तक पहुंचने वाली क्षति को यह टेक्नोलॉजी 20 पर्सेंट तक कम कर देती है, जिससे दिमाग पर चोट लगने का खतरा कम हो जाता है।
कितना है सेफ?
इंडियन मार्केट में पहली बार इस तरह की टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले इस हेलमेट में Black EPS (Expanded Polystyrene) , shock-absorbing TPE (Thermoplastic Elastomer) का यूज किया गया है।
इस वजह से इस हेलमेट को इंडिया में ISI से BIS IS 4151:2015 और अमेरिका के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से DOT FMVSS 218 सर्टिफिकेशन मिला है।
एयरोडाइनैमिक है डिजाइन
स्टीलबर्ड के नए हेलमेट का डिजाइन भी काफी एयरोडायनैमिक रखा गया है। जिससे राइड के टाइम राइडर को कम से कम विंड रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ता है। इससे राइडर को कम थकान महसूस होती है और ज्यादा लंबी राइड की जा सकती है।
हेलमेट में कई एयर इनटेक दिए गए हैं, जिससे राइड के टाइम राइडर को घुटन महसूस नहीं होती। इसमें ब्रीदेबल फैब्रिक को लगाया गया है। जो पसीने, गर्मी और सर्दी के साथ राइडर को लंबी राइड करने की सहूलियत देता है। इस हेलमेट में रिफ्लेक्टिव फैब्रिक का यूज करते हुए सेफ्टी को बढ़ाने की कोशिश की गई है।
मिलेंगे ये फीचर्स
Steelbird SXE Helmet में स्मोक वाइजर, स्क्रैच से बचाने वाला वाइजर दिया है। जिससे कम लाइट और फॉग के बीच भी राइड करने में परेशानी नहीं होगी।
दिन में सूरज की रोशनी से बचने के लिए इसमें इन सनशील्ड भी दी गई है। साथ में हेलमेट को काफी अच्छे ग्राफिक्स और कलर्स कॉम्बिनेशन में ऑफर किया जा रहा है। जो यूथ के साथ ही राइडर्स को अपनी ओर आकर्षित करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Maruti E Vitara launch date: 3 सितंबर को होगा धमाका! इंडियन मार्केट में लॉन्च होगी नई SUV – फीचर्स देख हैरान रह जाएंगे
क्या है प्राइज?
स्टीलबर्ड ने अपने SXE हेलमेट की प्राइज को 3599 रुपये रखा है। इस हेलमेट को पूरे इंडिया में 13 कलर ऑप्शन और 560 एमएम से 620 एमएम के बीच चार साइज में अवेलेबल करवाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply