HomeAutomobilesSuzuki E Access हुई लॉन्च—1.88 लाख की कीमत पर Booking शुरू, साथ...

Suzuki E Access हुई लॉन्च—1.88 लाख की कीमत पर Booking शुरू, साथ में कंपनी ने किया ऐसा वादा जो खरीदारों को करेगा खुश

Suzuki E Access को आखिरकार मेकर ने लॉन्‍च कर दिया है। इस स्‍कूटर को किस प्राइज पर लॉन्‍च किया है। इसमें कितनी रेंज मिलेगी। किस तरह का वादा कंपनी अपने कस्‍टमर्स के साथ कर रही है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Suzuki E Access को आखिरकार January 2026 में मेकर ने लॉन्‍च कर दिया है। इस स्‍कूटर की क्‍या प्राइज रखी है। इसमें कितनी रेंज और फीचर्स मिलेंगे। किस तरह का वादा कंपनी अपने कस्‍टमर्स के साथ कर रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हो गया Suzuki E Access स्‍कूटर

Electric Scooter सेगमेंट में सुजुकी मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया ने अपना पहला स्‍कूटर Suzuki E Access को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इसके लॉन्‍च के साथ ही इसकी बुकिंग को भी शुरू कर दिया है।

एक साल बाद हुआ लॉन्‍च

मेकर ने इस स्‍कूटर को सबसे पहली बार जनवरी 2025 के Auto Expo में शोकेस किया था। लेकिन तब इसके प्राइज से लेकर बाकी डिटेल्‍स को बताया नहीं गया था।

मिलते हैं शानदार फीचर्स

सुजुकी ई एक्‍सेस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में मेकर LED Lights, ईको-राइड ए और राइड बी मोड, रिवर्स मोड, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, एल्‍यूमिनियम बैटरी केस, फ्रंट में डिस्‍क और रियर में ड्रम ब्रेक, 12 इंच टायर, 160 MM ग्राउंड क्लियरेंस और 4 ड्यूल टोन कलर ऑप्‍शन (Metallic Mat Black No.2 / Metallic Mat Bordeaux Red, Pearl Grace White / Metallic Mat Fibroin Gray, Pearl Jade Green / Metallic Mat Fibroin Gray और Metallic Mat Stellar Blue / Metallic Mat Fibroin Gray) जैसे फीचर्स मिल रहे हैं।

कितनी है रेंज

मेकर ने इस स्‍कूटर को LFP बैटरी के साथ लॉन्‍च किया है। इस बैटरी से स्‍कूटर को 95 KM की रेंज मिलती है। जिसके साथ में 51.2 वोल्‍ट की पावर मिलती है। जो इस स्‍कूटर को 4.1 किलोवाट पावर और 15 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देती है। 10 पर्सेंट चार्ज के बाद भी इससे उतनी ही पावर मिलता है।

मिल रही वारंटी

मेकर ने बताया है कि इस स्‍कूटर पर 7 साल या 80 हजार किलोमीटर की वारंटी को भी दिया जा रहा है। इसके लिए किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। साथ ही फाइनेंस करवाने पर 5.99 पर्सेंट के हिसाब से इंटरेस्‍ट रेट शुरू हो रहा है।

कितनी है Price

मेकर ने इस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर की एक्‍स शोरूम प्राइज 188490 रुपये रखी है। साथ में इसके लिए सभी डीलर्स पर बुकिंग भी शुरू कर दी है। साथ में इसे Flipkart पर भी बुक करवाया जा सकता है।

कंपनी ने किया बड़ा वादा

लॉन्‍च और बुकिंग शुरू होने के साथ ही इस स्‍कूटर पर कंपनी ने बड़ा वादा अपने कस्‍टमर्स से किया है। कंपनी का कहना है कि अगर कोई कस्‍टमर इसे 3 साल बाद वापस करना चाहे तो उसको तब 60 पर्सेंट तक पैसे वापस भी किए जाएंगे। मेकर अपने मौजूदा कस्‍टमर्स को इस स्‍कूटर को खरीदने पर 10 हजार का लॉयल्‍टी बोनस और गैर सुजुकी कस्‍टमर्स के लिए 7 हजार रुपये का बोनस भी दे रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular